Monday, September 28, 2026

Himachal

लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का भव्य समापन, हिन्दी कार्यशाला, काव्य गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

September 28, 2026 11:04 PM

लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का भव्य समापन, हिन्दी कार्यशाला, काव्य गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
बिथल, 28 सितंबर। लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के समापन अवसर पर 28 सितंबर, 2026 को कार्यालय परिसर, बिथल में हिन्दी कार्यशाला, काव्य गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प दोहराया।
समारोह के प्रथम चरण में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. मोहन लाल ने राजभाषा हिन्दी के प्रभावी प्रयोग तथा प्रशासनिक कार्यों में हिन्दी के महत्व पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में सरल, सहज एवं प्रभावी हिन्दी के प्रयोग पर बल देते हुए राजभाषा के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी को रेखांकित किया।
इसके उपरांत आयोजित काव्य गोष्ठी में परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी स्वरचित रचनाओं का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया। विभिन्न भावों से ओत-प्रोत कविताओं की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का वातावरण भावपूर्ण एवं साहित्यिक रंग से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री अल्का जयसवाल, विभागाध्यक्ष (आर एंड आर, पर्यावरण) उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “हिन्दी हमारी पहचान और गौरव की भाषा है। प्रशासनिक कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग कर हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बना सकते हैं। लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 लगातार इस दिशा में प्रयासरत है।” उन्होंने हिन्दी के व्यापक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए परियोजना द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
परियोजना प्रमुख श्री जसवंत सिंह कपूर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक दिशा-निर्देशों के अंतर्गत हिन्दी पखवाड़े का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर हिन्दी के प्रति कर्मचारियों में जागरूकता एवं रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के अंतिम चरण में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित श्रुत लेखन, शुद्ध-अशुद्ध शब्द, अनुवाद प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा और कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को और अधिक प्रोत्साहन मिला।
कार्यक्रम के अंत में श्री मनीष कुमार, कनिष्ठ अधिकारी (राजभाषा) ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से हिन्दी पखवाड़े का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

Hindi Pakhwada Concludes at Luhri Hydroelectric Project-1 with Hindi Workshop, Poetry Session and Award Ceremony

Hindi Pakhwada Concludes at Luhri Hydroelectric Project-1 with Hindi Workshop, Poetry Session and Award Ceremony

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Reaches Norway from Finland, Begins Two-Day Study Visit to Tromsø

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Reaches Norway from Finland, Begins Two-Day Study Visit to Tromsø

फिनलैंड से नॉर्वे पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, ट्रॉम्सो में दो दिवसीय अध्ययन प्रवास

फिनलैंड से नॉर्वे पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, ट्रॉम्सो में दो दिवसीय अध्ययन प्रवास

राष्ट्रपति के लाहौल-स्पीति दौरे के मद्देनजर अटल टनल नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, पर्यटन गतिविधियां भी रहेंगी बंद

राष्ट्रपति के लाहौल-स्पीति दौरे के मद्देनजर अटल टनल नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, पर्यटन गतिविधियां भी रहेंगी बंद

Inner Wheel Club of Shimla Organizes Cleanliness Drive to Raise Awareness Among Students

Inner Wheel Club of Shimla Organizes Cleanliness Drive to Raise Awareness Among Students

ढांडा में कार का शीशा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

ढांडा में कार का शीशा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Two Arrested in ₹15 Lakh Theft Case After Car Window Smashed in Dhanda, Shimla

Two Arrested in ₹15 Lakh Theft Case After Car Window Smashed in Dhanda, Shimla

मुनस्लिंग स्कूल रंगरिक में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने साझा की 2047 के विकसित भारत की कल्पना

मुनस्लिंग स्कूल रंगरिक में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने साझा की 2047 के विकसित भारत की कल्पना

‘My Dream India’ Programme Held at Munsling School Rangrik, Students Share Their Vision of a Developed India by 2047

‘My Dream India’ Programme Held at Munsling School Rangrik, Students Share Their Vision of a Developed India by 2047

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित