Wednesday, September 23, 2026

Himachal

सिम्सा में कार्तिक स्वामी देव सदन के पुनर्निर्माण पर भंडारा आयोजित, पांच गांवों के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

September 23, 2026 02:04 PM

सिम्सा में कार्तिक स्वामी देव सदन के पुनर्निर्माण पर भंडारा आयोजित, पांच गांवों के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
लाहौल-स्पीति, सितंबर। सिम्सा गांव में कार्तिक स्वामी जी के पुराने देव सदन के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। उन्होंने इस दौरान श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।
भंडारे में सिम्सा, छाल, सियाल, सिऊंसा और गदेरनी सहित पांच गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूजारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में देव परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रवि ठाकुर ने कहा कि कार्तिक स्वामी जी के देव सदन का पुनर्निर्माण क्षेत्र की धार्मिक आस्था और समृद्ध देव परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की देव संस्कृति सदियों पुरानी परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से हमारी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी श्रद्धा, सहयोग, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्तिक स्वामी जी के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है और देव सदन का पुनर्निर्माण इसी आस्था एवं परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
रवि ठाकुर ने कहा कि कार्तिक स्वामी जी का केलांग में ‘केलिंग बज़ीर’ के रूप में भी विशेष धार्मिक महत्व है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने देवता से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और सभी के मंगल की प्रार्थना की। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी पारंपरिक देव संस्कृति और धार्मिक विरासत के प्रति आस्था व्यक्त की।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

Bhandara Held in Simsa to Mark Reconstruction of Kartik Swami Dev Sadan, Devotees from Five Villages Participate

Bhandara Held in Simsa to Mark Reconstruction of Kartik Swami Dev Sadan, Devotees from Five Villages Participate

Inner Wheel Club of Shimla Organises ‘Tejaswini’ Car Rally and ‘Fit Girls’ Project

Inner Wheel Club of Shimla Organises ‘Tejaswini’ Car Rally and ‘Fit Girls’ Project

इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला ने ‘तेजस्विनी’ कार रैली में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा कार रैली के बाद ‘फिट गर्ल्स’ परियोजना के तहत छात्राओं को वितरित की वॉलीबॉल किट

इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला ने ‘तेजस्विनी’ कार रैली में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा कार रैली के बाद ‘फिट गर्ल्स’ परियोजना के तहत छात्राओं को वितरित की वॉलीबॉल किट

HIMCA to Host ‘Himachal Culinary and Tourism Festival 2026’ on World Tourism Day

HIMCA to Host ‘Himachal Culinary and Tourism Festival 2026’ on World Tourism Day

विश्व पर्यटन दिवस पर HIMCA आयोजित करेगा ‘हिमाचल कुलिनरी एवं टूरिज्म फेस्टिवल 2026’

विश्व पर्यटन दिवस पर HIMCA आयोजित करेगा ‘हिमाचल कुलिनरी एवं टूरिज्म फेस्टिवल 2026’

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत CTU-2 क्वारी रोड पर चला स्वच्छता अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत CTU-2 क्वारी रोड पर चला स्वच्छता अभियान

Special Cleanliness Drive Conducted on CTU-2 Quarry Road Under Swachhata Pakhwada 2026

Special Cleanliness Drive Conducted on CTU-2 Quarry Road Under Swachhata Pakhwada 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Painting and Essay Writing Competitions Held at Nathpa Jhakri Hydro Power Station Under “Swachhta Pakhwada 2026”

Painting and Essay Writing Competitions Held at Nathpa Jhakri Hydro Power Station Under “Swachhta Pakhwada 2026”

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के बाद तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के बाद तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां