Tuesday, September 22, 2026

Himachal

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के बाद तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

September 21, 2026 08:06 PM

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के बाद तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां
इटली, फिनलैंड और नार्वे का करेंगे अध्ययन प्रवास, रोम के बाद वेनिस और मिलान पहुंचे
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के समापन के उपरान्त अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन देशों—इटली, फिनलैंड तथा नार्वे—के अध्ययन प्रवास पर रवाना हुए हैं। इस अध्ययन प्रवास के दौरान विधान सभा अध्यक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा करने के साथ-साथ वहां की व्यवस्थाओं, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन से जुड़े पहलुओं का भी अवलोकन करेंगे।
अपने अध्ययन प्रवास के पहले पड़ाव में कुलदीप सिंह पठानियां गत शनिवार को इटली की राजधानी रोम पहुंचे। रोम में दो दिन के प्रवास के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष रेल मार्ग से वेनिस के लिए रवाना हुए। वेनिस इटली का एक अलौकिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। यह शहर अपनी खूबसूरत नहरों, गोंडोला की सवारी और रोमांटिक वातावरण के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। वेनिस में रियाल्टो ब्रिज, सेंट मार्क्स बेसिलिका और डोगेज पैलेस जैसे प्रमुख ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थल पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।
वहीं, इटली की राजधानी रोम अपने प्राचीन इतिहास, भव्य वास्तुकला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। रोम स्थित कोलोसियम सहित अनेक ऐतिहासिक इमारतें एवं स्मारक इटली के गौरवशाली इतिहास और स्थापत्य कला की झलक प्रस्तुत करते हैं। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने इटली के प्रमुख शहरों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को भी नजदीक से देखा।
वेनिस प्रवास के दौरान विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने भारतीय समुदाय के कुछ लोगों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं के बारे में भारतीय समुदाय के लोगों तथा स्थानीय नागरिकों को अवगत करवाया। उन्होंने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थलों और प्रदेश में उपलब्ध पर्यटन की विभिन्न संभावनाओं को लेकर भी चर्चा की। विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय के साथ इस तरह का संवाद हिमाचल की पर्यटन क्षमता को व्यापक स्तर पर सामने रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आज रेल मार्ग द्वारा वेनिस से मिलान के लिए रवाना हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 21 और 22 सितम्बर को मिलान में प्रवास पर रहेंगे। इसके बाद उनका तीन देशों का अध्ययन प्रवास निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे जारी रहेगा। अध्ययन प्रवास के आगामी चरण में वे फिनलैंड तथा नार्वे भी जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Painting and Essay Writing Competitions Held at Nathpa Jhakri Hydro Power Station Under “Swachhta Pakhwada 2026”

Painting and Essay Writing Competitions Held at Nathpa Jhakri Hydro Power Station Under “Swachhta Pakhwada 2026”

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Embarks on Study Visit to Three Countries After Commonwealth Parliamentary Conference

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Embarks on Study Visit to Three Countries After Commonwealth Parliamentary Conference

शिमला नगर निगम की एफसीपीसी बैठक में बड़े फैसले, पेंशनर्स और ग्रुप-डी कर्मचारियों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये का एरियर

शिमला नगर निगम की एफसीपीसी बैठक में बड़े फैसले, पेंशनर्स और ग्रुप-डी कर्मचारियों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये का एरियर

Shimla Municipal Corporation FCPC Meeting Takes Major Decisions, ₹2 Crore Arrears for Pensioners and Group-D Employees

Shimla Municipal Corporation FCPC Meeting Takes Major Decisions, ₹2 Crore Arrears for Pensioners and Group-D Employees

Grand Finale of Three-Day Inter-College Youth Festival at Kotshera College

Grand Finale of Three-Day Inter-College Youth Festival at Kotshera College

कोटशेरा कॉलेज में तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव का भव्य समापन

कोटशेरा कॉलेज में तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव का भव्य समापन

पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली जा रही पदयात्रा का स्वागत, पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिले प्राथमिकता: रवि ठाकुर

पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली जा रही पदयात्रा का स्वागत, पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिले प्राथमिकता: रवि ठाकुर

Environmental Protection March Welcomed in Lahaul-Spiti Tourism Must Go Hand in Hand with Environmental Conservation: Ravi Thakur

Environmental Protection March Welcomed in Lahaul-Spiti Tourism Must Go Hand in Hand with Environmental Conservation: Ravi Thakur

अंतरराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद

अंतरराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद