Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान 13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Siddheshwar Dham in Namchi; 108-Ft Lord Shiva Statue and Replicas of 12 Jyotirlingas Become Major Attractions सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान टेमी टी बागान पहुंचा पीआईबी शिमला का 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, चाय उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का लिया जायजा 13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Temi Tea Garden, Explores Complete Tea Production Process 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने केपटाउन पहुंचे कुलदीप सिंह पठानियां

Himachal

सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान

September 14, 2026 11:57 PM

सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान
नामची, सिक्किम। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) शिमला द्वारा आयोजित अध्ययन एवं अनुभव यात्रा के तहत पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण सिक्किम के नामची स्थित प्रसिद्ध सिद्धेश्वर धाम (चारधाम) का दौरा किया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सिद्धेश्वर धाम के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को करीब से जाना तथा परिसर में मौजूद विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं प्रतिरूपों का अवलोकन किया।
सोलोफोक पहाड़ी पर स्थित सिद्धेश्वर धाम सिक्किम के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित यह धाम श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र है। धाम परिसर में भगवान शिव की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण है। इस विशाल प्रतिमा के चारों ओर देश के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप स्थापित किए गए हैं।
परिसर में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूपों में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर और घृष्णेश्वर शामिल हैं। इन प्रतिरूपों के माध्यम से श्रद्धालुओं को देश के विभिन्न प्रमुख शिव तीर्थों की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा से एक ही स्थान पर परिचित होने का अवसर मिलता है।
सिद्धेश्वर धाम परिसर की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यहां देश के चार प्रमुख धामों के प्रतिरूपों की स्थापना है। परिसर में बद्रीनाथ, जगन्नाथ, द्वारका और रामेश्वरम के प्रतिरूप भी स्थापित किए गए हैं। इस तरह सिद्धेश्वर धाम में भारत की प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ परंपराओं को एक ही परिसर में दर्शाया गया है, जो इसे धार्मिक दृष्टि से विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।
मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने धाम परिसर का भ्रमण करते हुए यहां स्थापित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, 12 ज्योतिर्लिंगों तथा चार प्रमुख धामों के प्रतिरूपों का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सिद्धेश्वर धाम से जुड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की और सिक्किम की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को करीब से समझा।
पीआईबी द्वारा आयोजित इस अध्ययन एवं अनुभव यात्रा के दौरान सिद्धेश्वर धाम का दौरा मीडिया प्रतिनिधियों के लिए सिक्किम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को जानने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। इस यात्रा के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने सिक्किम के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ यहां मौजूद धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से अनुभव किया।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Siddheshwar Dham in Namchi; 108-Ft Lord Shiva Statue and Replicas of 12 Jyotirlingas Become Major Attractions

13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Siddheshwar Dham in Namchi; 108-Ft Lord Shiva Statue and Replicas of 12 Jyotirlingas Become Major Attractions

टेमी टी बागान पहुंचा पीआईबी शिमला का 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, चाय उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का लिया जायजा

टेमी टी बागान पहुंचा पीआईबी शिमला का 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, चाय उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का लिया जायजा

13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Temi Tea Garden, Explores Complete Tea Production Process

13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Temi Tea Garden, Explores Complete Tea Production Process

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने केपटाउन पहुंचे कुलदीप सिंह पठानियां

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने केपटाउन पहुंचे कुलदीप सिंह पठानियां

एनएसएस शिविर में भारतीय ज्ञान परंपरा और करियर विकल्पों पर डॉ. विवेक शर्मा ने किया मार्गदर्शन

एनएसएस शिविर में भारतीय ज्ञान परंपरा और करियर विकल्पों पर डॉ. विवेक शर्मा ने किया मार्गदर्शन

*हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने नाथू ला में भारतीय सेना के शौर्य और सीमा क्षेत्र के विकास को करीब से जाना*

*हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने नाथू ला में भारतीय सेना के शौर्य और सीमा क्षेत्र के विकास को करीब से जाना*

Himachal Media Delegation Gets First-Hand Insight into Indian Army’s Valour and Border Development at Nathu La

Himachal Media Delegation Gets First-Hand Insight into Indian Army’s Valour and Border Development at Nathu La

जलवायु और आपदा लचीलापन को लेकर विद्यार्थियों को दिया छह दिवसीय प्रशिक्षण

जलवायु और आपदा लचीलापन को लेकर विद्यार्थियों को दिया छह दिवसीय प्रशिक्षण

कम मेहनत में पहाड़ी खेती को बेहतर बनाने की नई तकनीक, पेपीनो से हल्दी और मैंडरिन तक पर हो रहा प्रयोग

कम मेहनत में पहाड़ी खेती को बेहतर बनाने की नई तकनीक, पेपीनो से हल्दी और मैंडरिन तक पर हो रहा प्रयोग

बीज उत्पादन से कीवी की उन्नत किस्मों तक, वैज्ञानिकों ने समझाई खेती की तकनीक

बीज उत्पादन से कीवी की उन्नत किस्मों तक, वैज्ञानिकों ने समझाई खेती की तकनीक