Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान 13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Siddheshwar Dham in Namchi; 108-Ft Lord Shiva Statue and Replicas of 12 Jyotirlingas Become Major Attractions सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान टेमी टी बागान पहुंचा पीआईबी शिमला का 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, चाय उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का लिया जायजा 13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Temi Tea Garden, Explores Complete Tea Production Process 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने केपटाउन पहुंचे कुलदीप सिंह पठानियां

Himachal

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने केपटाउन पहुंचे कुलदीप सिंह पठानियां

September 14, 2026 09:03 PM

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने केपटाउन पहुंचे कुलदीप सिंह पठानियां
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को दक्षिण अफ्रीका की विधायी राजधानी केपटाउन पहुंच गए। पठानियां आज अपराह्न करीब 1:30 बजे केपटाउन पहुंचे। गौरतलब है कि वह रविवार रात करीब 2:30 बजे नई दिल्ली से वायु मार्ग के माध्यम से केपटाउन के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा भी सचिवों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए केपटाउन गए हैं। यह सम्मेलन 14 सितम्बर से 17 सितम्बर 2026 तक केपटाउन में आयोजित किया जा रहा है।
दक्षिण अफ्रीका दुनिया के उन देशों में शामिल है, जिसकी तीन राजधानियां हैं और इन तीनों में अलग-अलग संवैधानिक एवं प्रशासनिक कार्य संचालित होते हैं। प्रिटोरिया देश की प्रशासनिक राजधानी है, जहां राष्ट्रपति का कार्यालय तथा मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित होती हैं। केपटाउन दक्षिण अफ्रीका की विधायी राजधानी है, जहां देश की संसद स्थित है। वहीं, ब्लोमफोंटेन देश की न्यायिक राजधानी है, जहां सर्वोच्च अपील न्यायालय स्थित है।
69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष एवं सीपीए इंडिया के प्रमुख ओम बिरला भी भाग लेने के लिए केपटाउन पहुंचे हैं। सम्मेलन में भारत के 28 राज्यों के पीठासीन एवं उप पीठासीन अधिकारी तथा सचिव भी शामिल होंगे। कुलदीप सिंह पठानियां 14 से 17 सितम्बर 2026 तक दक्षिण अफ्रीका की विधायी राजधानी केपटाउन में ही ठहरेंगे और सम्मेलन की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के दौरान कुलदीप सिंह पठानियां भारतीय प्रतिनिधि के रूप में “सुलभ संसद: भारत की संसद में दिव्यांगजनों की भागीदारी” विषय पर अपना सम्बोधन देंगे। इस दौरान वह संसद को अधिक समावेशी और दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाने से जुड़े विषयों पर भारत के अनुभव और प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगे।
सम्मेलन के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां कई देशों के अध्ययन प्रवास पर भी रहेंगे। इस दौरान विभिन्न देशों की संसदीय व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े विषयों का अध्ययन किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान

सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान

13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Siddheshwar Dham in Namchi; 108-Ft Lord Shiva Statue and Replicas of 12 Jyotirlingas Become Major Attractions

13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Siddheshwar Dham in Namchi; 108-Ft Lord Shiva Statue and Replicas of 12 Jyotirlingas Become Major Attractions

टेमी टी बागान पहुंचा पीआईबी शिमला का 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, चाय उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का लिया जायजा

टेमी टी बागान पहुंचा पीआईबी शिमला का 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, चाय उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का लिया जायजा

13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Temi Tea Garden, Explores Complete Tea Production Process

13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Temi Tea Garden, Explores Complete Tea Production Process

एनएसएस शिविर में भारतीय ज्ञान परंपरा और करियर विकल्पों पर डॉ. विवेक शर्मा ने किया मार्गदर्शन

एनएसएस शिविर में भारतीय ज्ञान परंपरा और करियर विकल्पों पर डॉ. विवेक शर्मा ने किया मार्गदर्शन

*हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने नाथू ला में भारतीय सेना के शौर्य और सीमा क्षेत्र के विकास को करीब से जाना*

*हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने नाथू ला में भारतीय सेना के शौर्य और सीमा क्षेत्र के विकास को करीब से जाना*

Himachal Media Delegation Gets First-Hand Insight into Indian Army’s Valour and Border Development at Nathu La

Himachal Media Delegation Gets First-Hand Insight into Indian Army’s Valour and Border Development at Nathu La

जलवायु और आपदा लचीलापन को लेकर विद्यार्थियों को दिया छह दिवसीय प्रशिक्षण

जलवायु और आपदा लचीलापन को लेकर विद्यार्थियों को दिया छह दिवसीय प्रशिक्षण

कम मेहनत में पहाड़ी खेती को बेहतर बनाने की नई तकनीक, पेपीनो से हल्दी और मैंडरिन तक पर हो रहा प्रयोग

कम मेहनत में पहाड़ी खेती को बेहतर बनाने की नई तकनीक, पेपीनो से हल्दी और मैंडरिन तक पर हो रहा प्रयोग

बीज उत्पादन से कीवी की उन्नत किस्मों तक, वैज्ञानिकों ने समझाई खेती की तकनीक

बीज उत्पादन से कीवी की उन्नत किस्मों तक, वैज्ञानिकों ने समझाई खेती की तकनीक