Saturday, October 03, 2026

Himachal

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन

October 03, 2026 11:24 AM

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापनविशेष स्वच्छता बैठक एवं सम्मान समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों और सहयोगी संस्थाओं की सहभागिता

रामपुर, 03 अक्तूबर 2026। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2026 तक आयोजित “स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान–2026” का विधिवत समापन किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता, जनभागीदारी, अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।

अभियान के समापन अवसर पर 02 अक्तूबर 2026 को रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह की उपस्थिति में रामपुर एचपीएस की प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष स्वच्छता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ स्वच्छता को लेकर संवाद एवं समन्वय को मजबूत करना तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

बैठक के दौरान स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने, स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना की गई।

SHS अभियान–2026 में उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए महिला मंडल, गाँधीनगर; महिला मंडल, बांगलादेश; महिला मंडल, बायल तथा संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट, दत्तनगर को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले संगठनों एवं स्वयंसेवकों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस, ई. विकास मारवाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला माना था। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन स्वच्छता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायतों, महिला मंडलों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता से जुड़े प्रयासों को अधिक प्रभावी एवं स्थायी बनाया जा सकता है।

उन्होंने अभियान के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष अभियान या कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देने की अपील की।

बैठक में रामपुर एचपीएस की प्रभावित पंचायतों खरगा, तुनन, कुशवा, बखन, पोशना, बाड़ी, गडेज, कशोलो एवं जगातखाना के प्रधान, महिला मंडल गाँधीनगर एवं महिला मंडल बांगलादेश की प्रधान, संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट, दत्तनगर के संस्थापक तथा रामपुर एचपीएस के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय सहयोग एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

Luheri Hydroelectric Project Stage-I Concludes ‘Swachhata Hi Seva (SHS)-2026’ Campaign

Luheri Hydroelectric Project Stage-I Concludes ‘Swachhata Hi Seva (SHS)-2026’ Campaign

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का भव्य समापन

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का भव्य समापन

शिंगला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत

शिंगला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu Welcomed at Shingla Helipad in Rampur Bushahr

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu Welcomed at Shingla Helipad in Rampur Bushahr

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान का आगाज

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान का आगाज

‘One Day, One Hour, Together’ Cleanliness Drive Launched at Nathpa Jhakri Hydro Power Station

‘One Day, One Hour, Together’ Cleanliness Drive Launched at Nathpa Jhakri Hydro Power Station

विकास जरूरी, लेकिन लोगों की जान और जिंदगी उससे भी ज्यादा जरूरी; शांति विहार के प्रभावित परिवारों के हितों से नहीं होने देंगे समझौता : सुरेश कश्यप

विकास जरूरी, लेकिन लोगों की जान और जिंदगी उससे भी ज्यादा जरूरी; शांति विहार के प्रभावित परिवारों के हितों से नहीं होने देंगे समझौता : सुरेश कश्यप

Development is Necessary, But Human Life and Safety Are More Important: Suresh Kashyap

Development is Necessary, But Human Life and Safety Are More Important: Suresh Kashyap

ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Visits Indian Embassy in Oslo

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Visits Indian Embassy in Oslo