Friday, October 02, 2026

Himachal

ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

October 01, 2026 07:31 PM

ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

दूतावास प्रमुख अनन्या अग्रवाल से की मुलाकात, भारत-नॉर्वे संबंधों सहित हिमाचल में सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा

गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने विदेश दौरे के समापन से पूर्व गत सायं नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे। इस दौरान भारतीय दूतावास प्रमुख एवं वर्ष 2013 बैच की आईएफएस अधिकारी अनन्या अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दूतावास प्रमुख ने गुलदस्ता भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां और दूतावास प्रमुख अनन्या अग्रवाल के बीच भारत और नॉर्वे के संबंधों से जुड़े विभिन्न कूटनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ती मित्रता तथा हिमाचल प्रदेश के साथ सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर भी विचार-विमर्श किया गया। चर्चा में शिक्षा, पर्यटन, हरित ऊर्जा, सतत विकास तथा संसदीय कार्यप्रणाली के आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण विषय प्रमुखता से शामिल रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ने दूतावास प्रमुख अनन्या अग्रवाल को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत-नॉर्वे संबंधों को और मजबूत करने तथा नॉर्वे में भारतीय समुदाय के सहयोग के लिए दूतावास की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने दूतावास प्रमुख को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया।

बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हिमाचली टोपी, शॉल तथा अन्य स्थानीय उत्पादों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ अपनी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।

पठानियां ने दूतावास के अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश में मौजूद धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आग्रह किया कि हिमाचल की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी विशेषताओं को विदेशों में भारतीय दूतावास के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित किया जाए, ताकि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की संभावनाओं को और बढ़ावा मिल सके।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन, हरित ऊर्जा, सतत विकास, शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। भारत और नॉर्वे के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करते हुए हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के लिए भी नए सहयोग के अवसर विकसित किए जा सकते हैं।

महात्मा गांधी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

इसी अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने महात्मा मोहन दास कर्मचंद गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हालांकि गांधी जी आज हमारे बीच विद्यमान नहीं हैं, लेकिन उनके नेक विचार, उच्च शिक्षा, ज्ञान और नैतिक मूल्य आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गांधी जी के विचार और सिद्धांत आज भी पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय हैं।

पठानियां ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन ‘सत्य’ और ‘अहिंसा’ के सिद्धांतों का जीवंत उदाहरण था। उनके विचारों की प्रासंगिकता आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, शांति और मानवीय गरिमा को अपने जीवन का आधार बनाया और इन्हीं मूल्यों के माध्यम से समाज तथा विश्व में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों के महत्व को इसी बात से समझा जा सकता है कि संयुक्त राष्ट्र आज के दिन को वैश्विक स्तर पर ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाता है। यह इस बात का प्रमाण है कि बापू के विचार आज भी वैश्विक शांति, अहिंसा और मानवीय गरिमा के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।

पठानियां ने कहा कि समकालीन वैश्विक चुनौतियों के बीच महात्मा गांधी की शिक्षाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि वास्तविक शक्ति नैतिक सत्य, अहिंसा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में निहित है। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी सत्य, शांति और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

विकास जरूरी, लेकिन लोगों की जान और जिंदगी उससे भी ज्यादा जरूरी; शांति विहार के प्रभावित परिवारों के हितों से नहीं होने देंगे समझौता : सुरेश कश्यप

विकास जरूरी, लेकिन लोगों की जान और जिंदगी उससे भी ज्यादा जरूरी; शांति विहार के प्रभावित परिवारों के हितों से नहीं होने देंगे समझौता : सुरेश कश्यप

Development is Necessary, But Human Life and Safety Are More Important: Suresh Kashyap

Development is Necessary, But Human Life and Safety Are More Important: Suresh Kashyap

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Visits Indian Embassy in Oslo

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Visits Indian Embassy in Oslo

बागवानी क्षेत्र की व्यवस्थाएं चरमराईं, MIS के पुराने भुगतान के लिए आज भी भटक रहे कई बागवान : संदीपनी भारद्वाज

बागवानी क्षेत्र की व्यवस्थाएं चरमराईं, MIS के पुराने भुगतान के लिए आज भी भटक रहे कई बागवान : संदीपनी भारद्वाज

Horticulture Sector Faces Growing Challenges, Many Growers Still Await Old MIS Payments: Sandipani Bhardwaj

Horticulture Sector Faces Growing Challenges, Many Growers Still Await Old MIS Payments: Sandipani Bhardwaj

Special Swachh Bharat Campaign Organised at Kamna Mata Temple on the Eve of Gandhi Jayanti

Special Swachh Bharat Campaign Organised at Kamna Mata Temple on the Eve of Gandhi Jayanti

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कामना माता मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

Successful Surgery of Social Worker and Environmentalist Nathuram Chauhan After Delhi Road Accident

Successful Surgery of Social Worker and Environmentalist Nathuram Chauhan After Delhi Road Accident

Safe Commute for Students and Passengers in Nahan: 5-Km Pedestrian Path Planned Up to College

Safe Commute for Students and Passengers in Nahan: 5-Km Pedestrian Path Planned Up to College