Monday, July 27, 2026
BREAKING
गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं ऊना में सम्पन्न हुई अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा एवं छात्रहित के मुद्दों पर बनी आगामी रणनीति पांगी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों को कुल्लू में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मेहली-शोघी बाईपास नाले से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस कारगिल विजय दिवस के 27 वर्ष, सेना प्रशिक्षण कमान ने ऑपरेशन विजय के अमर वीरों के अदम्य शौर्य को किया नमन मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

Himachal

गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

July 26, 2026 07:35 PM

गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

दिसंबर 2027 तक हरोली को शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में तेजी से काम

ऊना, 26 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामलों को लेकर उनसे मिले। उपमुख्यमंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को पात्र मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दिसंबर 2027 तक हरोली को शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा संपन्न विधानसभा क्षेत्र बनाने के लक्ष्य पर योजनाबद्ध ढंग से तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कभी पेयजल संकट से जूझने वाला बीत क्षेत्र आज जल प्रबंधन की सफल मिसाल बन चुका है और सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार से कृषि क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव आया है। आने वाले समय में पेयजल एवं सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं को और गति देकर हर घर तथा हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विकास दलगत राजनीति से ऊपर है और सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तथा प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का समान लाभ पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले का पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा विकास और जनसेवा का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण विकसित हरोली का संकल्प केवल आधारभूत ढांचे का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार तक विकास का लाभ पहुंचाना और लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, जलशक्ति, औद्योगिक विकास तथा आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। अब विकास के अगले चरण में सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

ऊना में सम्पन्न हुई अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा एवं छात्रहित के मुद्दों पर बनी आगामी रणनीति

ऊना में सम्पन्न हुई अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा एवं छात्रहित के मुद्दों पर बनी आगामी रणनीति

पांगी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों को कुल्लू में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पांगी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों को कुल्लू में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मेहली-शोघी बाईपास नाले से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

मेहली-शोघी बाईपास नाले से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

कारगिल विजय दिवस के 27 वर्ष, सेना प्रशिक्षण कमान ने ऑपरेशन विजय के अमर वीरों के अदम्य शौर्य को किया नमन

कारगिल विजय दिवस के 27 वर्ष, सेना प्रशिक्षण कमान ने ऑपरेशन विजय के अमर वीरों के अदम्य शौर्य को किया नमन

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

शिमला के खलीणी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

शिमला के खलीणी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सन्नी शुक्ला बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

सन्नी शुक्ला बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

*Independence Day Celebrated with Enthusiasm at the Indian Institute of Advanced Study*

*Independence Day Celebrated with Enthusiasm at the Indian Institute of Advanced Study*

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

पीआईबी, शिमला ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस

पीआईबी, शिमला ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस