Monday, July 27, 2026
BREAKING
गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं ऊना में सम्पन्न हुई अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा एवं छात्रहित के मुद्दों पर बनी आगामी रणनीति पांगी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों को कुल्लू में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मेहली-शोघी बाईपास नाले से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस कारगिल विजय दिवस के 27 वर्ष, सेना प्रशिक्षण कमान ने ऑपरेशन विजय के अमर वीरों के अदम्य शौर्य को किया नमन मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

Himachal

ऊना में सम्पन्न हुई अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा एवं छात्रहित के मुद्दों पर बनी आगामी रणनीति

July 26, 2026 07:00 PM

ऊना में सम्पन्न हुई अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा एवं छात्रहित के मुद्दों पर बनी आगामी रणनीति
ऊना: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल, ऊना में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विभागों से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं तथा विद्यार्थी हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. प्रदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली एवं राष्ट्रीय स्तर पर संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक के दौरान "हिमाचल प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य" और "हिमाचल प्रदेश का वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य" विषयों पर दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में प्रदेश की सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के साथ शिक्षा व्यवस्था में मौजूद चुनौतियों, आवश्यक सुधारों तथा विद्यार्थियों की समस्याओं पर संगठन का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।
इसके अलावा, आगामी सदस्यता अभियान, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई। जिलावार समीक्षा के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रणनीति निर्धारित की गई।
बैठक के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

पांगी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों को कुल्लू में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पांगी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों को कुल्लू में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मेहली-शोघी बाईपास नाले से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

मेहली-शोघी बाईपास नाले से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

कारगिल विजय दिवस के 27 वर्ष, सेना प्रशिक्षण कमान ने ऑपरेशन विजय के अमर वीरों के अदम्य शौर्य को किया नमन

कारगिल विजय दिवस के 27 वर्ष, सेना प्रशिक्षण कमान ने ऑपरेशन विजय के अमर वीरों के अदम्य शौर्य को किया नमन

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

शिमला के खलीणी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

शिमला के खलीणी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सन्नी शुक्ला बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

सन्नी शुक्ला बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

*Independence Day Celebrated with Enthusiasm at the Indian Institute of Advanced Study*

*Independence Day Celebrated with Enthusiasm at the Indian Institute of Advanced Study*

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

पीआईबी, शिमला ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस

पीआईबी, शिमला ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस