Monday, July 27, 2026
BREAKING
गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं ऊना में सम्पन्न हुई अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा एवं छात्रहित के मुद्दों पर बनी आगामी रणनीति पांगी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों को कुल्लू में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मेहली-शोघी बाईपास नाले से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस कारगिल विजय दिवस के 27 वर्ष, सेना प्रशिक्षण कमान ने ऑपरेशन विजय के अमर वीरों के अदम्य शौर्य को किया नमन मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

Himachal

मेहली-शोघी बाईपास नाले से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

July 26, 2026 05:38 PM

मेहली-शोघी बाईपास नाले से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
शिमला, 26 जुलाई। पुलिस चौकी शोघी को 25 जुलाई 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि मेहली-शोघी बाईपास स्थित एक नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मौके पर पुलिस ने पाया कि नाले के बीच पत्थरों के बीच एक अज्ञात पुरुष का शव फंसा हुआ था, जो अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था (डीकंपोज्ड कंडीशन) में था। शव को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपी एसडीआरएफ) की टीम के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
प्रथम दृष्टया शव लगभग 20 से 25 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव पूरी तरह से गल-सड़ जाने के कारण उसकी पहचान करना बेहद कठिन हो गया है। मृतक की दाहिनी बाजू पर "ॐ" का टैटू बना हुआ है, जो उसकी पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकता है।
पुलिस ने शव की पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के परिजन या परिचित पिछले कुछ दिनों से लापता हैं अथवा मृतक के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध हो, तो इसकी सूचना तुरंत अपने निकटतम पुलिस थाना या पुलिस चौकी को दें, ताकि मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

ऊना में सम्पन्न हुई अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा एवं छात्रहित के मुद्दों पर बनी आगामी रणनीति

ऊना में सम्पन्न हुई अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा एवं छात्रहित के मुद्दों पर बनी आगामी रणनीति

पांगी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों को कुल्लू में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पांगी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों को कुल्लू में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के 27 वर्ष, सेना प्रशिक्षण कमान ने ऑपरेशन विजय के अमर वीरों के अदम्य शौर्य को किया नमन

कारगिल विजय दिवस के 27 वर्ष, सेना प्रशिक्षण कमान ने ऑपरेशन विजय के अमर वीरों के अदम्य शौर्य को किया नमन

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

शिमला के खलीणी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

शिमला के खलीणी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सन्नी शुक्ला बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

सन्नी शुक्ला बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

*Independence Day Celebrated with Enthusiasm at the Indian Institute of Advanced Study*

*Independence Day Celebrated with Enthusiasm at the Indian Institute of Advanced Study*

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

पीआईबी, शिमला ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस

पीआईबी, शिमला ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस