Tuesday, November 03, 2026

Himachal

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को मिली पहली विद्युत वाहन

February 11, 2023 10:26 AM

सरकार द्वारा हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण व ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने पर दिया जा रहा विशेष बल
- क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को मिली पहली विद्युत वाहन

प्रदेश सरकार द्वारा हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण व ग्रीन मोबिलिटी अभियान के तहत विद्युत वाहन के उपयोग पर विशेष बल दिया जा रहा है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए, हिमाचल सरकार ने परिवहन विभाग को पूर्ण रूप से विद्युत वाहन उपयोग करने वाला देश का प्रथम सरकारी विभाग बनाया है।

इसी कड़ी में ज़िला सोलन के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भी एक विद्युत वाहन उपलब्ध करवाया गया है। ज़िला सोलन में विद्युत वाहन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 27 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है।
 
ज़िला सोलन में शीघ्र-अतिशीघ्र चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए भूमि स्थानान्तरण का कार्य भी आरम्भ किया जा चुका है। अब तक कण्डाघाट और सोलन उप मण्डल में चार्जिंग स्टेशन के लिए चिन्ह्ति भूमि को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के नाम स्थानांतरण किया जा चुका है। अर्की उपमण्डल में 17 चिन्हित स्थानों पर एफ.सी.ए को कार्यवाही हेतु मामला भेजा गया है।
 
इसके अतिरिक्त, ज़िला सोलन में 73 अन्य स्थानों पर भी विद्युत वाहन की चार्जिंग के लिए सुविधा उपलग्ध की जाएगी जिसमें सरकारी कार्यालय स्वास्थ्य विभाग, विश्राम गृह, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, पेट्रोल पंप आदि शामिल होंगे।
प्रदेश सरकार के पर्यावरण संरक्षण एवं इलैक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की पहल में ज़िला सोलन का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, ज़िला में विद्युत वाहन उपयोग करने वाला पहला कार्यालय है। प्रदेश सरकार की यह पहल, ज़िला सोलन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया एक प्रभावी कदम है। सरकार द्वारा विद्युत वाहनों को बढ़ावा देने के लिए टोल टैक्स में छुट भी दी जा रही है।
 
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को उपलब्ध करवाई गई विद्युत वाहन में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है और इसमें सुरक्षा के लिए एयर बैग भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, वाहन में फोग लैम्प, इलेक्ट्रिक हैंड ब्रेक इत्यादि की सुविधा भी उपलब्ध है।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

Himachal Pradesh Has Lost an Experienced and Dedicated Leader in Nand Lal: Kuldeep Singh Pathania

Himachal Pradesh Has Lost an Experienced and Dedicated Leader in Nand Lal: Kuldeep Singh Pathania

विधायक नन्द लाल के निधन से प्रदेश ने खोया कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी नेता : पठानियां

राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में क्रीसैंट स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में क्रीसैंट स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

Crescent School Players Win Three Medals at National Beach Grappling Championship

Crescent School Players Win Three Medals at National Beach Grappling Championship

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, शिमला में गो सम्मान आह्वान अभियान की सुगोष्ठी आयोजित

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, शिमला में गो सम्मान आह्वान अभियान की सुगोष्ठी आयोजित

Complete Ban on Cow Slaughter and Declaration of Cow as ‘Rashtra Mata’ Demanded at Go Samman Aahwan Abhiyan Meeting in Shimla

Complete Ban on Cow Slaughter and Declaration of Cow as ‘Rashtra Mata’ Demanded at Go Samman Aahwan Abhiyan Meeting in Shimla

Vigilance Awareness Week Concludes at Nathpa Jhakri Hydro Power Station

Vigilance Awareness Week Concludes at Nathpa Jhakri Hydro Power Station

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

Rampur HPS Concludes Vigilance Awareness Week 2026 with Street Play and Speech Competitions

Rampur HPS Concludes Vigilance Awareness Week 2026 with Street Play and Speech Competitions