Monday, November 02, 2026

Himachal

राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में क्रीसैंट स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

November 02, 2026 08:10 PM

राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में क्रीसैंट स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

शिमला। राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्तराखंड के हरिद्वार में 30, 31 अक्तूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों से लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू के पांच खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें हर्षित ठाकुर ने अपनी भार-वर्ग (Weight Category) में स्वर्ण पदक, अनिकेत ने रजत पदक तथा दीक्षित ने कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने पदक विजेता खिलाड़ियों सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों/शिक्षकों तथा अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

Crescent School Players Win Three Medals at National Beach Grappling Championship

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, शिमला में गो सम्मान आह्वान अभियान की सुगोष्ठी आयोजित

Complete Ban on Cow Slaughter and Declaration of Cow as ‘Rashtra Mata’ Demanded at Go Samman Aahwan Abhiyan Meeting in Shimla

Vigilance Awareness Week Concludes at Nathpa Jhakri Hydro Power Station

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

Rampur HPS Concludes Vigilance Awareness Week 2026 with Street Play and Speech Competitions

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता से दिया ईमानदारी का संदेश

इनर व्हील क्लब शिमला की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. किरण जैन ने की सराहना

Inner Wheel Club of Shimla Welcomes District Chairman Dr. Kiran Jain