Monday, November 02, 2026

Himachal

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता से दिया ईमानदारी का संदेश

November 01, 2026 11:01 AM

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता से दिया ईमानदारी का संदेश

निरमंड, अक्टूबर। रामपुर जल विद्युत स्टेशन (रामपुर एचपीएस) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का समापन विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के साथ हुआ। इस वर्ष सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (Probity for Prosperity) रही। इसका उद्देश्य सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ भ्रष्टाचार-मुक्त कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर 30 अक्टूबर को रामपुर एचपीएस में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की पांच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पीएचईएम विभाग की टीम ने प्रथम, पीएचएमएम विभाग की टीम ने द्वितीय और ओपीएच विभाग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागी टीमों को सहभागिता पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी टीमों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ईमानदारी, नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-मुक्त कार्य संस्कृति का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

वहीं, 31 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन अवसर पर आईटीआई निरमंड के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर आधारित रहा। विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई।

इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और समाज में सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों को स्थापित करने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण अपनाने का आह्वान किया। साथ ही भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन एक सशक्त, समृद्ध और भ्रष्टाचार-मुक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रामपुर एचपीएस में सप्ताह भर आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य कर्मचारियों, विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न वर्गों में सतर्कता, नैतिकता, पारदर्शिता तथा जवाबदेही के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ईमानदारी पर आधारित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, शिमला में गो सम्मान आह्वान अभियान की सुगोष्ठी आयोजित

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, शिमला में गो सम्मान आह्वान अभियान की सुगोष्ठी आयोजित

Complete Ban on Cow Slaughter and Declaration of Cow as ‘Rashtra Mata’ Demanded at Go Samman Aahwan Abhiyan Meeting in Shimla

Complete Ban on Cow Slaughter and Declaration of Cow as ‘Rashtra Mata’ Demanded at Go Samman Aahwan Abhiyan Meeting in Shimla

Vigilance Awareness Week Concludes at Nathpa Jhakri Hydro Power Station

Vigilance Awareness Week Concludes at Nathpa Jhakri Hydro Power Station

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

Rampur HPS Concludes Vigilance Awareness Week 2026 with Street Play and Speech Competitions

Rampur HPS Concludes Vigilance Awareness Week 2026 with Street Play and Speech Competitions

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता से दिया ईमानदारी का संदेश

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता से दिया ईमानदारी का संदेश

इनर व्हील क्लब शिमला की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. किरण जैन ने की सराहना

इनर व्हील क्लब शिमला की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. किरण जैन ने की सराहना

Inner Wheel Club of Shimla Welcomes District Chairman Dr. Kiran Jain

Inner Wheel Club of Shimla Welcomes District Chairman Dr. Kiran Jain

रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ

रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ

Vigilance Awareness Week-2026 Begins at Rampur Hydro Power Station

Vigilance Awareness Week-2026 Begins at Rampur Hydro Power Station