Thursday, October 15, 2026

Himachal

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को प्रतिष्ठित डब्ल्यूएसओ-इंडिया प्लेटिनम अवार्ड से नवाज़ा गया

October 14, 2026 02:01 PM

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को प्रतिष्ठित डब्ल्यूएसओ-इंडिया प्लेटिनम अवार्ड से नवाज़ा गया

झाकड़ी, अक्टूबर, 2026। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि एसजेवीएन के और देश के सबसे बड़े भूमिगत 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित वर्ल्ड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएसओ) ओएचएस एंड ई अवार्ड 2026 के अंतर्गत “मोस्ट आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस – प्लैटिनम 5-स्टार ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र 2026” प्राप्त किया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान वर्ल्ड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन–इंडिया के मूल्यांकनकर्ता द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण तथा तत्पश्चात डब्ल्यूएसओ के निर्णायक मंडल द्वारा किए गए अंतिम मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान एनजेएचपीएस की टीम के निरंतर प्रयासों, कार्यस्थल पर उच्च सुरक्षा मानकों को बनाए रखने, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता तथा दैनिक कार्यप्रणाली में सुरक्षा को अभिन्न अंग बनाने के संकल्प का प्रमाण है।
मुंबई में कल 13 अक्तूबर को आयोजित डब्ल्यूएसओ-इंडिया के 5वें राज्य स्तरीय ओएचएस एंड ई पुरस्कार समारोह में एनजेएचपीएस के महाप्रबंधक सोनी कुमार ने स्टेशन की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
अध्यक्ष महोदय ने परियोजना प्रमुख राजीव कपूर को इस उत्कृष्ट उपलब्धि अवार्ड के लिए बधाई दी और कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने की परंपरा से सदैव सभी को आश्चर्यचकित करता रहा है l

Have something to say? Post your comment

More Himachal

Nathpa Jhakri Hydropower Station Wins Prestigious WSO-India Platinum Award for Outstanding Performance

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दीपक शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Newly Appointed Women Congress Office-Bearers Meet Deepak Sharma; Emphasis on Strengthening the Organisation at the Booth Level

Consumer Awareness Programme on Telecom and Broadcasting Services to be Held in Ani on October 16

आनी में दूरसंचार और प्रसारण सेवाओं पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम 16 अक्टूबर को

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

Bahra University Celebrates Tourism Week 2026 with Adventure, Sustainability, Culinary Excellence and AI-Driven Innovation

शिमला शहर में घंटों जाम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन; मुख्यमंत्री के रोहड़ू-रामपुर दौरे के बीच राजधानी की यातायात व्यवस्था पर कौन देगा ध्यान : प्यार सिंह कंवर