Wednesday, October 07, 2026

Himachal

आनी में दूरसंचार और प्रसारण सेवाओं पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम 16 अक्टूबर को

October 06, 2026 08:08 PM

आनी में दूरसंचार और प्रसारण सेवाओं पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम 16 अक्टूबर को

आनी, कुल्लू। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद, शिमला द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सौजन्य से 16 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे राजकीय महाविद्यालय आनी, जिला कुल्लू में एक दिवसीय उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को दूरसंचार एवं प्रसारण क्षेत्र में उनके अधिकारों, शिकायत निवारण तंत्र तथा सेवाओं में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के प्रति जागरूक करना है।

हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर और उपाध्यक्ष रणजीत सिंह धीमान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि आज के डिजिटल और आधुनिक दौर में दूरसंचार एवं मनोरंजन से जुड़ी सेवाएं लोगों की बुनियादी जरूरतों का हिस्सा बन चुकी हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल, इंटरनेट और केबल सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध तीन-स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी होना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कॉल ड्रॉप, नेटवर्क कवरेज, इंटरनेट स्पीड और बिलिंग विवादों सहित उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा ट्राई के दिशा-निर्देशों और उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि उपभोक्ता दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं का सुरक्षित, जागरूक और सही तरीके से लाभ उठा सकें।

परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि जागरूकता शिविर में प्रदेश में कार्यरत टेलिफोन कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को संबंधित प्रतिनिधियों से सीधे सवाल पूछकर अपनी समस्याओं और शंकाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे उपभोक्ताओं को सेवाओं से संबंधित शिकायतों और उनके निवारण की प्रक्रिया को समझने में भी मदद मिलेगी।

हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर और उपाध्यक्ष रणजीत सिंह धीमान ने आनी तथा आसपास के क्षेत्रों के सभी निवासियों, प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्णतः जनहित में आयोजित किया जा रहा है और इसमें भाग लेना निःशुल्क है।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दीपक शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Newly Appointed Women Congress Office-Bearers Meet Deepak Sharma; Emphasis on Strengthening the Organisation at the Booth Level

Consumer Awareness Programme on Telecom and Broadcasting Services to be Held in Ani on October 16

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

Bahra University Celebrates Tourism Week 2026 with Adventure, Sustainability, Culinary Excellence and AI-Driven Innovation

शिमला शहर में घंटों जाम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन; मुख्यमंत्री के रोहड़ू-रामपुर दौरे के बीच राजधानी की यातायात व्यवस्था पर कौन देगा ध्यान : प्यार सिंह कंवर

Hours-Long Traffic Jams in Shimla, Vehicles Crawl on Roads; Who Will Pay Attention to Capital’s Traffic Management Amid Chief Minister’s Rohru-Rampur Tour? Asks Pyar Singh Kanwar

वन्यजीव सप्ताह के तहत रिज मैदान से मिनी मैराथन को विधायक हरीश जनारथा ने दिखाई हरी झंडी