Sunday, October 04, 2026

Himachal

वन्यजीव सप्ताह के तहत रिज मैदान से मिनी मैराथन को विधायक हरीश जनारथा ने दिखाई हरी झंडी

October 04, 2026 09:29 AM

वन्यजीव सप्ताह के तहत रिज मैदान से मिनी मैराथन को विधायक हरीश जनारथा ने दिखाई हरी झंडी
शिमला, 4 अक्टूबर। वन्यजीव सप्ताह समारोह के तहत रविवार को हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग द्वारा शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन के लिए रवाना किया।
मिनी मैराथन में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवा वर्ग को वन्यजीव संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। ऐतिहासिक रिज मैदान से शुरू हुई इस दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया।
मिनी मैराथन में 5 किलोमीटर और 8 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 10 हजार, 7 हजार और 5 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इसके अलावा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि बच्चों और युवाओं की खेल गतिविधियों में भागीदारी उन्हें स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव और प्राकृतिक पर्यावरण हमारे पारिस्थितिक संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनका संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि वन्यजीव सप्ताह जैसे आयोजनों के माध्यम से लोगों में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ-साथ संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा की जा सकती है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़ने तथा वन्यजीवों एवं प्राकृतिक संपदा की रक्षा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

Bahra University Celebrates Tourism Week 2026 with Adventure, Sustainability, Culinary Excellence and AI-Driven Innovation

Bahra University Celebrates Tourism Week 2026 with Adventure, Sustainability, Culinary Excellence and AI-Driven Innovation

शिमला शहर में घंटों जाम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन; मुख्यमंत्री के रोहड़ू-रामपुर दौरे के बीच राजधानी की यातायात व्यवस्था पर कौन देगा ध्यान : प्यार सिंह कंवर

शिमला शहर में घंटों जाम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन; मुख्यमंत्री के रोहड़ू-रामपुर दौरे के बीच राजधानी की यातायात व्यवस्था पर कौन देगा ध्यान : प्यार सिंह कंवर

Hours-Long Traffic Jams in Shimla, Vehicles Crawl on Roads; Who Will Pay Attention to Capital’s Traffic Management Amid Chief Minister’s Rohru-Rampur Tour? Asks Pyar Singh Kanwar

Hours-Long Traffic Jams in Shimla, Vehicles Crawl on Roads; Who Will Pay Attention to Capital’s Traffic Management Amid Chief Minister’s Rohru-Rampur Tour? Asks Pyar Singh Kanwar

MLA Harish Janartha Flags Off Mini Marathon from Shimla Ridge on Wildlife Week

MLA Harish Janartha Flags Off Mini Marathon from Shimla Ridge on Wildlife Week

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन

Luheri Hydroelectric Project Stage-I Concludes ‘Swachhata Hi Seva (SHS)-2026’ Campaign

Luheri Hydroelectric Project Stage-I Concludes ‘Swachhata Hi Seva (SHS)-2026’ Campaign

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का भव्य समापन

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का भव्य समापन

शिंगला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत

शिंगला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu Welcomed at Shingla Helipad in Rampur Bushahr

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu Welcomed at Shingla Helipad in Rampur Bushahr