Saturday, September 26, 2026

Himachal

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

September 25, 2026 08:50 PM

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

मिलान में महत्वपूर्ण स्थलों, शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्रों का किया अध्ययन; भारतीय समुदाय से संवाद कर देश में निवेश का किया आह्वान

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने अध्ययन प्रवास को आगे बढ़ाते हुए गत रात्रि इटली के प्रसिद्ध शहर मिलान से वायुमार्ग द्वारा फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी पहुंचे। गौरतलब है कि पठानियां 21 से 25 सितंबर तक मिलान के अध्ययन प्रवास पर रहे। मिलान विश्वभर में फैशन, खूबसूरती, इतिहास और आर्थिक महत्व के लिए जाना जाता है। इसे फैशन एवं डिजाइन की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है।

अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने मिलान के कई महत्वपूर्ण स्थलों, शिक्षण संस्थानों तथा औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा किया और विभिन्न क्षेत्रों में अपनाई जा रही व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का देश और प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में तुलनात्मक अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने वहां की विकास व्यवस्था, शहरी संरचना तथा आर्थिक गतिविधियों को करीब से समझने का प्रयास किया।

इस अवसर पर पठानियां ने कहा कि मिलान सपनों से भी सुंदर है। उन्होंने कहा कि इस शहर को बसाने और विकसित करने में यहां के वास्तुकारों तथा शिल्पकारों ने अतुलनीय योगदान दिया है। शहर की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक विकास का अनूठा समन्वय अध्ययन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

पठानियां ने मिलान प्रवास के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों तथा स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात की। भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि भारत उनका मूल देश है और विदेशों में अर्जित धन का निवेश अपने देश में ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा देश के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत विश्व में सबसे अधिक युवा आबादी वाले देशों में शामिल है। आज देश के युवाओं की बड़ी आबादी भारत की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। उन्होंने कहा कि इस युवा शक्ति का उपयोग समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए किया जाना चाहिए, ताकि भारत आने वाले समय में विश्व की एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में और अधिक सशक्त होकर उभर सके।

पठानियां अब 23 से 24 सितंबर तक फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे। इसके बाद उनका फिनलैंड के प्रसिद्ध महानगर रोवानीमी जाने का कार्यक्रम है। रोवानीमी को फिनलैंड के लैपलैंड क्षेत्र की राजधानी कहा जाता है तथा इसे सांता क्लॉज का आधिकारिक गृह नगर भी माना जाता है।

आर्कटिक सर्कल के समीप स्थित रोवानीमी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, उत्तरी रोशनी और जादुई वातावरण के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 25 और 26 सितंबर तक रोवानीमी के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

इनर व्हील क्लब शिमला ने बच्चों को सिखाया ‘गुड टच, बैड टच’, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

इनर व्हील क्लब शिमला ने बच्चों को सिखाया ‘गुड टच, बैड टच’, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Inner Wheel Club of Shimla Organises Interactive ‘Good Touch, Bad Touch’ Awareness Workshop for Preschoolers

Inner Wheel Club of Shimla Organises Interactive ‘Good Touch, Bad Touch’ Awareness Workshop for Preschoolers

रामपुर एचपीएस ने तलाई एवं बद्राश में आयोजित किया ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम

रामपुर एचपीएस ने तलाई एवं बद्राश में आयोजित किया ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम

Rampur HPS Organises ‘Swachh Food Street’ Programme at Talai and Badrash

Rampur HPS Organises ‘Swachh Food Street’ Programme at Talai and Badrash

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Reaches Finland from Italy

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Reaches Finland from Italy

आत्मनिर्भर भारत की खोज’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में शुभारंभ