Friday, September 25, 2026

Himachal

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

September 24, 2026 10:48 PM

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां
मिलान में अध्ययन प्रवास के बाद हेलंसिकी में करेंगे तुलनात्मक अध्ययन, रोवानीमी जाने का भी कार्यक्रम
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने अध्ययन प्रवास को आगे बढ़ाते हुए गत रात्रि इटली के प्रसिद्ध शहर मिलान से वायुमार्ग द्वारा फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी पहुंच गए। पठानियां 21 से 25 सितंबर तक मिलान के अध्ययन प्रवास पर थे। मिलान फैशन, खूबसूरती, इतिहास और आर्थिक महत्व के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसे फैशन और डिजाइन की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है।
अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मिलान के कई महत्वपूर्ण स्थलों, शिक्षण संस्थानों तथा औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं, विकास मॉडल तथा कार्यप्रणाली का भारत और हिमाचल प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में तुलनात्मक अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यवस्थाओं को नजदीक से समझने का प्रयास किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपनाई जा रही कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
मिलान प्रवास के अनुभव साझा करते हुए पठानियां ने कहा कि मिलान सपनों से भी सुंदर शहर है। उन्होंने कहा कि इस शहर को बसाने और इसे वर्तमान स्वरूप देने में यहां के वास्तुकारों तथा शिल्पकारों का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने शहर की स्थापत्य कला, ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक विकास के समन्वय को भी करीब से देखा।
अध्ययन प्रवास के दौरान पठानियां ने भारतीय समुदायों तथा स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि भारत उनका मूल देश है और विदेशों में अर्जित धन का निवेश अपने देश में ही किया जाना चाहिए, ताकि भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिल सके तथा देश में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकें।
उन्होंने कहा कि भारत विश्व में सबसे अधिक युवाओं वाला देश है और आज हमारे देश की युवा आबादी पूरी दुनिया में सर्वाधिक है। पठानियां ने कहा कि भारत की इस युवा शक्ति का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए किया जाना चाहिए, ताकि भारत विश्व की आर्थिक शक्ति के रूप में और अधिक मजबूत होकर उभर सके।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 23 से 24 सितंबर तक फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे। इसके बाद उनका फिनलैंड के प्रसिद्ध महानगर रोवानीमी जाने का कार्यक्रम है, जिसे फिनलैंड के लैपलैंड क्षेत्र की राजधानी कहा जाता है। रोवानीमी को सांता क्लॉज का आधिकारिक गृह नगर भी माना जाता है। आर्कटिक सर्कल के पास स्थित यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, उत्तरी रोशनी और जादुई वातावरण के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
पठानियां 25 और 26 सितंबर तक रोवानीमी के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां की व्यवस्थाओं, विकास गतिविधियों तथा स्थानीय परिस्थितियों का अध्ययन करेंगे और अपने अध्ययन प्रवास को आगे बढ़ाएंगे।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

इनर व्हील क्लब शिमला ने बच्चों को सिखाया ‘गुड टच, बैड टच’, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

इनर व्हील क्लब शिमला ने बच्चों को सिखाया ‘गुड टच, बैड टच’, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Inner Wheel Club of Shimla Organises Interactive ‘Good Touch, Bad Touch’ Awareness Workshop for Preschoolers

Inner Wheel Club of Shimla Organises Interactive ‘Good Touch, Bad Touch’ Awareness Workshop for Preschoolers

रामपुर एचपीएस ने तलाई एवं बद्राश में आयोजित किया ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम

रामपुर एचपीएस ने तलाई एवं बद्राश में आयोजित किया ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम

Rampur HPS Organises ‘Swachh Food Street’ Programme at Talai and Badrash

Rampur HPS Organises ‘Swachh Food Street’ Programme at Talai and Badrash

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Reaches Finland from Italy

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania Reaches Finland from Italy

आत्मनिर्भर भारत की खोज’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में शुभारंभ

National Seminar on ‘The Quest for Atmanirbhar Bharat’ Inaugurated at IIAS, Shimla

National Seminar on ‘The Quest for Atmanirbhar Bharat’ Inaugurated at IIAS, Shimla

Bhandara Held in Simsa to Mark Reconstruction of Kartik Swami Dev Sadan, Devotees from Five Villages Participate

Bhandara Held in Simsa to Mark Reconstruction of Kartik Swami Dev Sadan, Devotees from Five Villages Participate