14वीं विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन कार्यवाही का संचालन करते विधानसभा अध्यक्ष पठानियां
शिमला, 03 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 14वीं विधानसभा के 12वें सत्र (मानसून सत्र) के अंतिम दिन आज विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया। सत्र के अंतिम दिन अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को निर्धारित प्रक्रिया एवं गरिमा के साथ आगे बढ़ाया और विभिन्न विधायी एवं संसदीय कार्यों का संचालन किया। मानसून सत्र के समापन अवसर पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की मौजूदगी में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं कार्यवाही हुई।