Friday, September 04, 2026

Himachal

10 दिनों के सत्र में 1908 छात्र-छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

September 03, 2026 02:36 PM

10 दिनों के सत्र में 1908 छात्र-छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां
शिमला, 3 सितंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र-छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। आज पूर्वाह्न 10:30 बजे भारतीय विधि संस्थान हरिदेवी, घणाहट्टी, राजकीय आईटीआई चौड़ा मैदान, जिला शिमला तथा बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट, जिला सोलन के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा सचिवालय पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से मुलाकात की और सदन की कार्यवाही का अवलोकन किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने संसदीय प्रणाली, विधानसभा की कार्यवाही, सदन में पीठासीन अधिकारी की भूमिका तथा सत्र संचालन से जुड़े विभिन्न सवाल विधानसभा अध्यक्ष से पूछे। पठानियां ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए उन्हें संसदीय व्यवस्था और आज सदन में होने वाली कार्यवाही की जानकारी दी।
छात्रों से संवाद करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है और विधायक का चुनाव जनता अपने मत के माध्यम से सीधे करती है। देश और प्रदेश संवैधानिक व्यवस्था एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित होते हैं। उन्होंने कहा कि कानून बनाने का अधिकार लोकसभा और विधानसभा को संविधान में प्रदान किया गया है।
पठानियां ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दुनिया के विभिन्न देशों के संविधानों का गहन अध्ययन करने के बाद भारतीय संविधान की रचना की। इसी संविधान के तहत आज 140 करोड़ भारतीय एकजुटता, आपसी सद्भाव और प्रेम के साथ राष्ट्र की खुशहाली, प्रगति एवं समृद्धि के लिए कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा लोकतंत्र के प्रहरी हैं और देश की संसदीय प्रणाली को मजबूत करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवा प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि अथवा अन्य किसी भी भूमिका में राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विद्यार्थी प्रदेश और देश का भविष्य हैं तथा उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखना चाहिए, जिनकी वजह से देश को आजादी मिली और जनता को अपनी चुनी हुई सरकार तथा संविधान मिला।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार चुनने का अधिकार सीधे जनता के पास है और निश्चित अवधि के बाद जनता अपने मत के माध्यम से सरकार को बदल भी सकती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए आमंत्रित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

14वीं विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन कार्यवाही का संचालन करते विधानसभा अध्यक्ष पठानियां

14वीं विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन कार्यवाही का संचालन करते विधानसभा अध्यक्ष पठानियां

मॉनसून सत्र के अंतिम दिन सदन की ओर बढ़े विधानसभा अध्यक्ष पठानियां

मॉनसून सत्र के अंतिम दिन सदन की ओर बढ़े विधानसभा अध्यक्ष पठानियां

मॉनसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा सचिवालय पहुंचे अध्यक्ष पठानियां, सलामी लेकर किया अभिवादन स्वीकार

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने 9वें दिन की कार्यवाही का किया संचालन

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने 9वें दिन की कार्यवाही का किया संचालन

सदन की कार्यवाही से पहले सदस्यों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

सदन की कार्यवाही से पहले सदस्यों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

सदन की कार्यवाही से पहले विधानसभा अध्यक्ष से मिले विपिन सिंह परमार

सदन की कार्यवाही से पहले विधानसभा अध्यक्ष से मिले विपिन सिंह परमार

भारत विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र: कुलदीप पठानियां

भारत विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र: कुलदीप पठानियां

भारत विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र: कुलदीप पठानियां

भारत विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र: कुलदीप पठानियां