सदन की कार्यवाही से पहले विधानसभा अध्यक्ष से मिले विपिन सिंह परमार
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक विपिन सिंह परमार ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात हुई और विभिन्न विषयों पर आपसी चर्चा भी हुई।
विधानसभा सचिवालय में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सत्र की कार्यवाही से जुड़े विषयों सहित सदन के संचालन को लेकर भी बातचीत हुई। इसके बाद दोनों नेता सदन की निर्धारित कार्यवाही में शामिल हुए।