विधानसभा सचिवालय पहुंचे अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, सलामी लेकर शुरू किया कार्यवाही का संचालन
शिमला। चौदहवीं विधानसभा के 12वें सत्र (मॉनसून सत्र) के 8वें दिन की कार्यवाही का संचालन करने के लिए विधानसभा सचिवालय पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सलामी ली। इस दौरान विधानसभा सचिवालय परिसर में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उनका स्वागत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही के संचालन के लिए सचिवालय में प्रवेश किया।