सदन में सदस्यों का अभिवादन स्वीकार करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 12वें सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही का संचालन करने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां सदन के भीतर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदन में उपस्थित सभी सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से आत्मीयता के साथ मुलाकात करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना। कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सदन की कार्यवाही के संचालन की प्रक्रिया शुरू की।