जिलाधीश अनुपम कश्यप ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां की अगवानी की
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सचिवालय पहुंचने पर जिलाधीश, जिला शिमला, अनुपम कश्यप ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां की गर्मजोशी से अगवानी की। इस अवसर पर जिलाधीश अनुपम कश्यप ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। विधान सचिवालय परिसर में दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट भी हुई। विधानसभा अध्यक्ष के सचिवालय पहुंचने के दौरान जिलाधीश द्वारा की गई यह अगवानी प्रशासन और विधानसभा के बीच समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को भी दर्शाती है।