Friday, August 21, 2026

Himachal

ठियोग विवाद मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

August 21, 2026 07:37 PM

ठियोग विवाद मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
शिमला। ठियोग क्षेत्र में 16/17 अगस्त की रात पिछली रंजिश को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना ठियोग में इस संबंध में अभियोग संख्या 117/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, बाईपास ठियोग के पास हुई घटना में कुछ व्यक्तियों के साथ मारपीट कर उन्हें चोटें पहुंचाने तथा एक वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ठियोग पुलिस की टीम ने तत्काल तलाश शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने सामान्य ठिकानों से दूर चले गए। पुलिस थाना ठियोग की टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से उपलब्ध सूचनाओं का विश्लेषण किया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस के अनुसार, इन्हीं समन्वित प्रयासों के बाद 21 अगस्त 2026 को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित वर्मा उर्फ वेक्टा (28), अंकुश वेक्टा (22), कपिल वर्मा (27), साहिल (24) और पंकज वर्मा (27), सभी निवासी ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
इससे पहले इसी विवाद से जुड़े एक अन्य मामले में पुलिस ने विक्रान्त शर्मा, वंश शर्मा और किंशुक शर्मा को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में ठियोग के गुलू स्थित फन कैंपस के पास धमकी देने और हथियार होने के आरोपों के संबंध में अभियोग संख्या 115/2026 दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है। शिमला पुलिस ने कहा कि संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष एवं कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

‘दिमागी नक्सलवाद’ को खाद-पानी देने वाली कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति बेनकाब : सांसद प्रो. डॉ. सिकंदर कुमार

पीएचसी आनंदले में इनर व्हील क्लब ने भेंट की ईसीजी मशीन

सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई सर्वदलीय बैठक: कुलदीप पठानियां

चिड़गांव में देवदार की अवैध लकड़ी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

रामपुर मंदिर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, लुधियाना से दबोचा

हिमाचल विधानसभा सत्र 21 अगस्त से, 10 बैठकों में उठेंगे जनता से जुड़े 1036 सवाल

International Convocation 2026 at Bahra University Celebrates Global Diversity, Academic Excellence and Aspirations to Reality