Monday, August 17, 2026

Himachal

टुटीकंडी में 30 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

August 17, 2026 11:09 AM

टुटीकंडी में 30 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
शिमला, 17 अगस्त। पुलिस थाना बालुगंज के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोपाल सिंह कटवाल (33) पुत्र रमेश चंद, निवासी मंडी, हाल निवासी टुटीकंडी, शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को स्पेशल सेल को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि गोपाल सिंह कटवाल तारा देवी रैन शेल्टर में काले रंग के पीठू बैग में हेरोइन/चिट्टा लेकर सप्लाई के उद्देश्य से मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके काले रंग के सफारी बैग की गुप्त चैन से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना बालुगंज, शिमला में अभियोग संख्या 168/2026, दिनांक 16.08.2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

चोरी के मामलों में करीब 8.75 लाख की संपत्ति व नकदी चोरी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग

देशभक्ति के रंग में रंगा न्यू शिमला सेक्टर-4, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वेदिक संस्थान की घोषणा की

सुबाथू छावनी के ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मैदान को आम जनता के लिए पूर्ववत खुला रखा जाए : सुरेश कश्यप

30 बैग की सीमा लगाकर कांग्रेस सरकार ने सेब उत्पादकों की कमर तोड़ी, क्या सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए बागवानों पर थोपी जा रही है नई 'वसूली'? : सांदीपनि भारद्वाज

शिमला में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेंगी 10 बैठकें