Sunday, August 16, 2026
BREAKING
देशभक्ति के रंग में रंगा न्यू शिमला सेक्टर-4, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वेदिक संस्थान की घोषणा की सुबाथू छावनी के ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मैदान को आम जनता के लिए पूर्ववत खुला रखा जाए : सुरेश कश्यप सुबाथू छावनी के ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मैदान को आम जनता के लिए पूर्ववत खुला रखा जाए : सुरेश कश्यप 30 बैग की सीमा लगाकर कांग्रेस सरकार ने सेब उत्पादकों की कमर तोड़ी, क्या सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए बागवानों पर थोपी जा रही है नई 'वसूली'? : सांदीपनि भारद्वाज 30 बैग की सीमा लगाकर कांग्रेस सरकार ने सेब उत्पादकों की कमर तोड़ी, क्या सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए बागवानों पर थोपी जा रही है नई 'वसूली'? : सांदीपनि भारद्वाज

Himachal

देशभक्ति के रंग में रंगा न्यू शिमला सेक्टर-4, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026 06:08 PM

देशभक्ति के रंग में रंगा न्यू शिमला सेक्टर-4, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
शिमला, 15 अगस्त। तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और देशभक्ति के जज्बे के बीच रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी सेक्टर-4, न्यू शिमला ने स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया। केनलु माता मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष उत्तम चंद भाटिया ने की, जबकि समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं युवा नेता मनु भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा।
समिति के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में जोश और भावनाओं का संचार किया। देशभक्ति प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि मनु भारद्वाज, समिति के पूर्व अध्यक्षों और सोसायटी के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों को तिरंगे के बैज लगाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
मुख्य अतिथि मनु भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीरों के बलिदान को याद करने का दिन है, जिनके संघर्ष और त्याग से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर तैनात सैनिक आज भी देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर रहे हैं। उनका साहस और समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा रहेगा।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा सामाजिक एकजुटता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
सोसायटी अध्यक्ष उत्तम चंद भाटिया ने सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोसायटी के सभी सदस्य एक परिवार की तरह हैं। उन्होंने जरूरत के समय एक-दूसरे की सहायता करने और आपसी भाईचारे व सहयोग के साथ सोसायटी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजेश घौरी ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लाभ सिंह, प्रेस सचिव पंकज राक्टा सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाइयां और रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान हर चेहरे पर तिरंगे का गर्व और हर दिल में देशप्रेम का जज्बा नजर आया।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वेदिक संस्थान की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वेदिक संस्थान की घोषणा की

सुबाथू छावनी के ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मैदान को आम जनता के लिए पूर्ववत खुला रखा जाए : सुरेश कश्यप

30 बैग की सीमा लगाकर कांग्रेस सरकार ने सेब उत्पादकों की कमर तोड़ी, क्या सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए बागवानों पर थोपी जा रही है नई 'वसूली'? : सांदीपनि भारद्वाज

30 बैग की सीमा लगाकर कांग्रेस सरकार ने सेब उत्पादकों की कमर तोड़ी, क्या सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए बागवानों पर थोपी जा रही है नई 'वसूली'? : सांदीपनि भारद्वाज

शिमला में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेंगी 10 बैठकें

21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेंगी 10 बैठकें

*चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन*

*चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन*

कोटखाई में 8 क्विंटल बिजली की तार चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटखाई में 8 क्विंटल बिजली की तार चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया बल, धर्मशाला-शिलारू-बिलासपुर में खेल विज्ञान सुविधाएं सुदृढ़ होंगी

खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया बल, धर्मशाला-शिलारू-बिलासपुर में खेल विज्ञान सुविधाएं सुदृढ़ होंगी