Friday, July 31, 2026

Himachal

*चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन*

July 30, 2026 07:07 PM

*चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन*

शिमला। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, शिमला के तत्वावधान में क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टुटू, शिमला में "चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व के समग्र विकास" विषय पर एक प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयोजक व वर्तमान में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में रिसर्च फैलो डॉ. मनु प्रताप सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र ठाकुर ने विशिष्ट वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास से जुड़े डॉ. सुभाष चंद द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों तथा व्यक्तित्व के समग्र विकास के महत्व से अवगत कराया और कहा कि शिक्षा का उद्देश्य शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ साथ संस्कारवान, उत्तरदायी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनना भी है।
मुख्य वक्ता डॉ. मनु प्रताप सिंह ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए चरित्र निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट वक्ता अधिवक्ता राजेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि अपने अधिकारों से पहले नैतिक मूल्यों, कर्तव्यबोध और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपनाए, तो वह एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों एवं समस्त शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने वक्ताओं के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

कोटखाई में 8 क्विंटल बिजली की तार चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटखाई में 8 क्विंटल बिजली की तार चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया बल, धर्मशाला-शिलारू-बिलासपुर में खेल विज्ञान सुविधाएं सुदृढ़ होंगी

खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया बल, धर्मशाला-शिलारू-बिलासपुर में खेल विज्ञान सुविधाएं सुदृढ़ होंगी

जनजातीय उत्सव 2026: केलंग में खेलों का महाकुंभ, वॉलीबॉल और क्रिकेट होंगे मुख्य आकर्षण

जनजातीय उत्सव 2026: केलंग में खेलों का महाकुंभ, वॉलीबॉल और क्रिकेट होंगे मुख्य आकर्षण

1 अगस्त को देव सदन, कुल्लू में आयोजित होगा जिला स्तरीय विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस समारोह

1 अगस्त को देव सदन, कुल्लू में आयोजित होगा जिला स्तरीय विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस समारोह

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

कांस्टेबल दिनेश कुमार मामले में पुलिस विभाग ने दी सफाई, कहा- विभागीय जांच निष्पक्ष और नियमानुसार जारी

कांस्टेबल दिनेश कुमार मामले में पुलिस विभाग ने दी सफाई, कहा- विभागीय जांच निष्पक्ष और नियमानुसार जारी

पूर्व विधायक राम चन्द भाटिया के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

पूर्व विधायक राम चन्द भाटिया के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया

हिमाचल में 'एफआईआर राज' चला रही सुक्खू सरकार, लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने का हो रहा प्रयास : राजिंदर राणा

हिमाचल में 'एफआईआर राज' चला रही सुक्खू सरकार, लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने का हो रहा प्रयास : राजिंदर राणा

वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीनराइटर्स लैब-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीनराइटर्स लैब-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित