Thursday, July 30, 2026

Himachal

वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीनराइटर्स लैब-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

July 29, 2026 06:18 PM

वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीनराइटर्स लैब-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय पि पहल के तहत चयनित पटकथा लेखकों को देश-विदेश के अनुभवी मेंटर्स से मिलेगा मार्गदर्शन
शिमला -
वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीनराइटर्स लैब-2026 के लिए भारतीय पटकथा लेखकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस लैब का उद्देश्य फीचर फिल्म की पटकथा पर कार्य कर रहे भारतीय लेखकों को अपनी पटकथा को और अधिक प्रभावी एवं बाजार के अनुरूप विकसित करने के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा फिल्म उद्योग से जुड़ने का अवसर प्रदान करना है। यह पहल भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा की गई है।
स्क्रीनराइटर्स लैब के लिए ऐसी कहानियों के लेखक आवेदन कर सकते हैं, जिनकी पटकथा स्थानीय संस्कृति एवं परिवेश पर आधारित हो अथवा वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हो। चयनित प्रतिभागियों को भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्क्रिप्ट मेंटर्स के साथ कार्य करने तथा व्यक्तिगत रूप से गहन स्क्रिप्ट परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
लैब के दौरान प्रतिभागियों को एक सुनियोजित विकास प्रक्रिया के माध्यम से अपनी पटकथा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं, प्रोड्यूसर्स और फिल्म उद्योग से जुड़े विभिन्न पेशेवरों के साथ संवाद एवं नेटवर्किंग का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चयनित प्रतिभागी वेव्स फिल्म बाजार के दौरान अपनी परियोजना प्रस्तुत कर सकेंगे तथा 300 से अधिक भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रोड्यूसर्स, सेल्स एजेंट्स, फेस्टिवल प्रोग्रामर्स और उद्योग प्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर सकेंगे।
स्क्रीनराइटर्स लैब का पहला पांच दिवसीय आवासीय प्रत्यक्ष सत्र अगस्त, 2026 के अंतिम सप्ताह में मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत अक्टूबर, 2026 में पांच दिवसीय ऑनलाइन मेंटरशिप सत्र होगा। अंतिम चरण का 10 दिवसीय प्रत्यक्ष सत्र गोवा में 15 से 24 नवम्बर, 2026 तक वेव्स फिल्म बाजार से पूर्व एवं इसके दौरान आयोजित किया जाएगा।
आवेदन के लिए अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2026 रात्रि 11:59 बजे तक है और इसके लिए आवेदन शुल्क 9,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र पटकथा लेखक निर्धारित अवधि के भीतर स्क्रीनराइटर्स लैब-2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल 31 जुलाई से शुरू होगा

कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल 31 जुलाई से शुरू होगा

हिमाचल पुलिस के 13 अराजपत्रित अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलेगा मानद उच्च पद

हिमाचल पुलिस के 13 अराजपत्रित अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलेगा मानद उच्च पद

भर्ती और सेवा शर्तें कानून-2024 पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सुक्खू सरकार की असंवैधानिक नीति पर तमाचा : जयराम ठाकुर

भर्ती और सेवा शर्तें कानून-2024 पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सुक्खू सरकार की असंवैधानिक नीति पर तमाचा : जयराम ठाकुर

आनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 88 ग्राम चरस और 192 बोतल अवैध देशी शराब बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

आनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 88 ग्राम चरस और 192 बोतल अवैध देशी शराब बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

एचआरटीसी बस में 10.34 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एचआरटीसी बस में 10.34 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन की नई अध्यक्ष बनीं पूनम शर्मा, भव्य समारोह में ग्रहण किया पदभार

इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन की नई अध्यक्ष बनीं पूनम शर्मा, भव्य समारोह में ग्रहण किया पदभार

साइबर अपराध पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, सांसद सुरेश कश्यप के प्रश्न पर गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने लोकसभा में दी विस्तृत जानकारी

साइबर अपराध पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, सांसद सुरेश कश्यप के प्रश्न पर गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने लोकसभा में दी विस्तृत जानकारी

गुरु रविदास जयंती पर कलश वंदन यात्रा में शामिल होने काशी पहुंची भाजपा की प्रदेश स्तरीय टोली

गुरु रविदास जयंती पर कलश वंदन यात्रा में शामिल होने काशी पहुंची भाजपा की प्रदेश स्तरीय टोली

सफाई कर्मचरियों से हड़ताल पर न जाने का एफेडेविट लेने पर आयोग ने नगर निगम से मांगा स्पष्टीकरण