Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग देशभक्ति के रंग में रंगा न्यू शिमला सेक्टर-4, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वेदिक संस्थान की घोषणा की सुबाथू छावनी के ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मैदान को आम जनता के लिए पूर्ववत खुला रखा जाए : सुरेश कश्यप सुबाथू छावनी के ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मैदान को आम जनता के लिए पूर्ववत खुला रखा जाए : सुरेश कश्यप 30 बैग की सीमा लगाकर कांग्रेस सरकार ने सेब उत्पादकों की कमर तोड़ी, क्या सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए बागवानों पर थोपी जा रही है नई 'वसूली'? : सांदीपनि भारद्वाज

Himachal

पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग

August 16, 2026 10:09 AM

पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग
किन्नौर। हिमाचल प्रदेश वेटरिनरी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने वर्ष 2022 में राज्य के पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए एसीपीएस (ACPS) एवं एनपीए (NPA) बंद किए जाने के निर्णय की पुनर्समीक्षा की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि इस निर्णय से पशु चिकित्सा अधिकारियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ करियर प्रगति और सेवा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश वेटरिनरी ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. विजेंद्र नेगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. बी.सी. चौहान, डॉ. श्याम और डॉ. प्रतीक भी मौजूद रहे।
डॉ. विजेंद्र नेगी ने मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश के पशु चिकित्सा अधिकारी दुर्गम एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे हैं। वे पशुधन स्वास्थ्य, संक्रामक रोगों की रोकथाम, पशु प्रजनन तथा पशुपालकों को तकनीकी सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
एसोसिएशन के अनुसार, ACPS और NPA बंद होने से आर्थिक नुकसान के साथ करियर में ठहराव और कर्मचारियों के मनोबल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। ऐसे में पशु चिकित्सा अधिकारियों के हित में इस निर्णय की शीघ्र पुनर्समीक्षा आवश्यक है।
मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय को उचित स्तर पर राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पशु चिकित्सा अधिकारियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए ACPS एवं NPA को पुनर्बहाल करने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाए। एसोसिएशन का कहना है कि इससे अधिकारियों का मनोबल और कार्यप्रेरणा बढ़ेगी तथा प्रदेश में पशुपालकों और पशुधन को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने में भी मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

देशभक्ति के रंग में रंगा न्यू शिमला सेक्टर-4, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति के रंग में रंगा न्यू शिमला सेक्टर-4, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वेदिक संस्थान की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वेदिक संस्थान की घोषणा की

सुबाथू छावनी के ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मैदान को आम जनता के लिए पूर्ववत खुला रखा जाए : सुरेश कश्यप

30 बैग की सीमा लगाकर कांग्रेस सरकार ने सेब उत्पादकों की कमर तोड़ी, क्या सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए बागवानों पर थोपी जा रही है नई 'वसूली'? : सांदीपनि भारद्वाज

30 बैग की सीमा लगाकर कांग्रेस सरकार ने सेब उत्पादकों की कमर तोड़ी, क्या सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए बागवानों पर थोपी जा रही है नई 'वसूली'? : सांदीपनि भारद्वाज

शिमला में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेंगी 10 बैठकें

21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेंगी 10 बैठकें

*चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन*

*चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन*

कोटखाई में 8 क्विंटल बिजली की तार चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटखाई में 8 क्विंटल बिजली की तार चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार