आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश की जनता पर 1 लाख करोड़ का कर्ज़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी कि गलत नीतियों की वजह से प्रदेश के युवाओं को अंधकार में धकेलना का काम किया है
कर्ज लेकर प्रदेश के संसाधनों का सदुपयोग ना करके दुरुपयोग करने का का काम पूर्व में भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने किया है
वर्तमान में मासिक तौर पर लगभग 500 करोड़ केवल पुराने कर्ज को चुकाने के ब्याज के रूप में तथा लगभग 300 करोड़ मुख्य मूल धन चुकाने में जा रहा है 1 वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार 100 में से मात्र ₹24 ही जिसे विकास कार्यों में आवंटन हो पता है I
वर्तमान कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आई थी आज आलम यह है की इन ढाई सालों में कर्ज के इलावा हिमाचल प्रदेश को कुछ भी नहीं दिया I
वर्तमान में 1200 करोड़ का नया ऋण लेने की तैयारी कर चुकी है जिसमें केवल 2025-26 के वित्तीय वर्ष में 4200 करोड़ का कर्ज लेने का नया रिकॉर्ड स्थापित हो रहा है प्रदेश पर कुल कर्ज का बोझ 99075 करोड़ से ज्यादा पहुंच जाएगा I
मुख्यमंत्री को प्रदेश के साथ खिलवाड़ करना बंद करना चाहिए I