Saturday, July 12, 2025

Himachal

वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण

June 20, 2025 06:47 PM

वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राष्ट्र मंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2 के वार्षिक सम्मेलन के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। यह सम्मेलन का 30 जून से 01 जुलाई, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस सम्मेलन में जोन-2 के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भाग लेेंगे जिनमेें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सम्मिलित हैं। लोकसभा के अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति, राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक और राज्यों के विधायक भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
इसके अतिरिक्त कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के अध्यक्षों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य विधायी प्रक्रिया, लोकतांत्रिक प्रशासन और क्षेत्रीय सहयोग पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह मंच लोकतंत्र की सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को सुगम और संसदीय संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

श्रीमद् भागवत कथा में बही आध्यात्मिक-सामाजिक समरसता की रसधार, स्वामी राजेंद्र दास बोले...दस पुत्रों के समान होती है एक कन्या*

श्रीमद् भागवत कथा में बही आध्यात्मिक-सामाजिक समरसता की रसधार, स्वामी राजेंद्र दास बोले...दस पुत्रों के समान होती है एक कन्या*

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों में परिवारवाद चरम सीमा पर*

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों में परिवारवाद चरम सीमा पर*

भाजपा ओर कांग्रेस पार्टी की कर्जे की नीति ने युवाओं के साथ किया धोखा- आप पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत चौहान

भाजपा ओर कांग्रेस पार्टी की कर्जे की नीति ने युवाओं के साथ किया धोखा- आप पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत चौहान

माननीय राज्यपाल बिहार, श्री आरिफ मोहम्मद खान ने IIAS, शिमला में

माननीय राज्यपाल बिहार, श्री आरिफ मोहम्मद खान ने IIAS, शिमला में "गुरु परंपरा और भारतीय ज्ञान परंपरा" विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया*

अनुसूचित जाति के युवाओं को उच्च शिक्षा व लघु गतिविधियों के लिए सस्ती ब्याज दरों पर ऋण सुविधा

अनुसूचित जाति के युवाओं को उच्च शिक्षा व लघु गतिविधियों के लिए सस्ती ब्याज दरों पर ऋण सुविधा

Adopt people centric approach, CM tells young officers

Adopt people centric approach, CM tells young officers

प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जन कल्याण केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाने को कहा

प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जन कल्याण केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाने को कहा

आपातकाल के इतिहास से सबक ले लोग : त्रिलोक कपूर

आपातकाल के इतिहास से सबक ले लोग : त्रिलोक कपूर

श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ – दूसरे दिवस की कथा में बोले परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ – दूसरे दिवस की कथा में बोले परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज

देवदार के घने जंगल में देवीदढ़ का खुला मैदान बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र,

देवदार के घने जंगल में देवीदढ़ का खुला मैदान बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र,