Monday, November 23, 2026

Himachal

लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होगा बर्दाश्त - उपायुक्त

November 23, 2024 03:05 PM

लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होगा बर्दाश्त - उपायुक्त

जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित


अनुसूचित जाति / जनजाति ( अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक बचत भवन में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक में अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत न्यायालय में लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। न्यायालयों में  केवल 29 मामले अभी लंबित है। ये मामले 2018 से लेकर आज तक लंबित है।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि एक सितंबर 2023 से लेकर 30 सितंबर 2024 तक जिला शिमला के विभिन्न पुलिस थानों में पंजीकृत 39 मामले है।इसके अलावा 1 सितंबर 2023 से लेकर 31 अक्टूबर 2024 तक 34 पीड़ितों को राहत राशि प्रदान की गई है। इसके बारे में भी चर्चा की गई। नियमों के मुताबिक पीड़ितों को एक लाख रुपए से लेकर 8 लाख 25 हजार रुपए तक देने का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि कानून के हिसाब से लोगों को न्याय दिलवाने के प्रयास किया जाएगा। लोगों के अधिकारों का हनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस मामले की जांच निर्धारित समय के हिसाब से करें। मामलों की जांच में किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए।
उन्होंने कहा समिति की बैठक भविष्य में निरंतर आयोजित होगी ताकि मामलों की समीक्षा समय-समय पर हो सके।  आगामी दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में बैठक करवाने का निर्णय लिया गया। अनुसूचित जाति, जनजाति के आधार भेदभाव को लेकर लोगों जागरूक किया जाता है।। वहीं कानूनों के बारे में भी बताया जाता है।

बैठक में फैसला लिया गया कि उक्त अधिनियम के तहत दर्ज जिन मामलों पर पुलिस ने कैंसिलेशन रिपोर्ट बनाई है, उनकी जांच दोबारा शुरू की जाए। जिला में 17 मामलों में कैंसिलेशन रिपोर्ट बनाई गई है।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि पुलिस मामलों की जांच तथ्यों और सबूतों के आधार पर करती है।अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत जो शिकायत आती है उसमे नियमों के मुताबिक एफआईआर दर्ज की जाती है। पुलिस जब एफआईआर दर्ज करके जांच करती है तो इस दौरान मामला या तो कोर्ट में प्रेषित किया जाता है या कैंसिलेशन रिपोर्ट बनाई जाती है।

यह भी रहे मौजूद
अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा,  एडिशनल एसपी रत्न नेगी, एडिशनल एसपी नवदीप, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा,  डीएसपी विजय कुमार रघुवंशी,  डीएसपी सिटी मानवेंद्र ठाकुर, सीडीपीओ ठियोग सिद्धार्थ शर्मा, सीडीपीओ नरेश शर्मा, गैर सरकारी सदस्य उत्तम सिंह कश्यप, जीत राम पंवर, मीनाक्षी रघुवंशी, मुक्ता कश्यप सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

सिहुँता स्कूल के विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की मुलाकात

सिहुँता स्कूल के विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की मुलाकात

Students of Government Model Senior Secondary School Sihunta Witness Assembly Proceedings, Meet Speaker Kuldeep Singh Pathania

Students of Government Model Senior Secondary School Sihunta Witness Assembly Proceedings, Meet Speaker Kuldeep Singh Pathania

एसजेवीएन इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का रामपुर एचपीएस में उत्साह और खेल भावना के साथ आगाज

एसजेवीएन इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का रामपुर एचपीएस में उत्साह और खेल भावना के साथ आगाज

SJVN Inter-Project Sports Meet 2026-27 Kicks Off at Rampur HPS with Enthusiasm and Sporting Spirit

SJVN Inter-Project Sports Meet 2026-27 Kicks Off at Rampur HPS with Enthusiasm and Sporting Spirit

कुफरी में शुरू हुआ सयाजी होटल्स का पहला होटल, ‘एनराइज बाय सयाजी’ से हिमाचल के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

कुफरी में शुरू हुआ सयाजी होटल्स का पहला होटल, ‘एनराइज बाय सयाजी’ से हिमाचल के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

Sayaji Hotels Makes Its Debut in Himachal Pradesh with the Launch of ‘Enrise by Sayaji’ in Kufri

Sayaji Hotels Makes Its Debut in Himachal Pradesh with the Launch of ‘Enrise by Sayaji’ in Kufri

Governor Kavinder Gupta Inaugurates SJVN Exhibition at International Lavi Fair-2026; Nathpa Jhakri Project Head Rajiv Kapoor Highlights Power Generation Capacity and Station Operations

Governor Kavinder Gupta Inaugurates SJVN Exhibition at International Lavi Fair-2026; Nathpa Jhakri Project Head Rajiv Kapoor Highlights Power Generation Capacity and Station Operations

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 में एसजेवीएन की प्रदर्शनी का राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया शुभारंभ, परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने दी विद्युत उत्पादन एवं परियोजना की कार्यप्रणाली की जानकारी

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 में एसजेवीएन की प्रदर्शनी का राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया शुभारंभ, परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने दी विद्युत उत्पादन एवं परियोजना की कार्यप्रणाली की जानकारी

Man Arrested with 11 Grams of Heroin (Chitta) During Bus Checking in Shoghi

Man Arrested with 11 Grams of Heroin (Chitta) During Bus Checking in Shoghi

शोघी में बस चेकिंग के दौरान 11 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

शोघी में बस चेकिंग के दौरान 11 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार