Monday, November 16, 2026

Himachal

सत्र देखने आए छात्र – छात्राओं से विधान सभा अध्यक्ष ने किया संवाद

September 03, 2024 04:17 PM

सत्र देखने आए छात्र – छात्राओं से विधान सभा अध्यक्ष ने किया संवाद

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने विधान सभा की कार्यवाही देखने आए राजकीय महाविद्यालय धामी शिमला तथा शैलेडे पब्लिक स्कूल शिमला के छात्र – छात्राओं के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने छात्रों से कई प्रश्न पूछे जिसका बच्चों ने बड़ी तत्परता के साथ जवाब दिया। विधान सभा अध्यक्ष ने पूछा कि विधान सभा क्या है? तथा विधायक कहाँ से चुन कर आते हैं जिसका इन सभी छात्रों ने सिलसिलेवार उत्तर दिया। इस अवसर पर वार्तालाप करते हुए कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि लोक सभा तथा विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मन्दिर हैं जहाँ देश तथा प्रदेश के कानून बनाए जाते हैं। पठानियां ने कहा कि कानून बनाने का अधिकार केवल चुने हुए प्रतिनिधियों का होता है। उन्होने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र है। उन्होने कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा दुनियां में सबसे ज्यादा युवा हमारे देश में हैं। उन्होने कहा कि इस युवा शक्ति को देश के उत्थान तथा सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे देश के युवा काफी जागरूक हैं तथा अपनी जागरूकता का परिचय उन्होने बाल सत्र में दिया था जिसका आयोजन इस सदन में किया गया था। पठानियां ने कहा कि वह शीघ्र ही बाल सत्र की तरह किसानों तथा युवाओं के लिए भी एक सत्र करवाना चाहते हैं ताकि वे भी संसदीय प्रणाली को अच्छी तरह से समझ सकें कि यह प्रणाली कैसे काम करती है। पठानियां ने इस अवसर पर सभी छात्र – छात्राओं को अपनी ओर से उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभ कामनाएं दी।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

एसजेवीएन इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का रामपुर एचपीएस में उत्साह और खेल भावना के साथ आगाज

एसजेवीएन इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का रामपुर एचपीएस में उत्साह और खेल भावना के साथ आगाज

SJVN Inter-Project Sports Meet 2026-27 Kicks Off at Rampur HPS with Enthusiasm and Sporting Spirit

SJVN Inter-Project Sports Meet 2026-27 Kicks Off at Rampur HPS with Enthusiasm and Sporting Spirit

कुफरी में शुरू हुआ सयाजी होटल्स का पहला होटल, ‘एनराइज बाय सयाजी’ से हिमाचल के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

कुफरी में शुरू हुआ सयाजी होटल्स का पहला होटल, ‘एनराइज बाय सयाजी’ से हिमाचल के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

Sayaji Hotels Makes Its Debut in Himachal Pradesh with the Launch of ‘Enrise by Sayaji’ in Kufri

Sayaji Hotels Makes Its Debut in Himachal Pradesh with the Launch of ‘Enrise by Sayaji’ in Kufri

Governor Kavinder Gupta Inaugurates SJVN Exhibition at International Lavi Fair-2026; Nathpa Jhakri Project Head Rajiv Kapoor Highlights Power Generation Capacity and Station Operations

Governor Kavinder Gupta Inaugurates SJVN Exhibition at International Lavi Fair-2026; Nathpa Jhakri Project Head Rajiv Kapoor Highlights Power Generation Capacity and Station Operations

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 में एसजेवीएन की प्रदर्शनी का राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया शुभारंभ, परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने दी विद्युत उत्पादन एवं परियोजना की कार्यप्रणाली की जानकारी

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 में एसजेवीएन की प्रदर्शनी का राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया शुभारंभ, परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने दी विद्युत उत्पादन एवं परियोजना की कार्यप्रणाली की जानकारी

Man Arrested with 11 Grams of Heroin (Chitta) During Bus Checking in Shoghi

Man Arrested with 11 Grams of Heroin (Chitta) During Bus Checking in Shoghi

शोघी में बस चेकिंग के दौरान 11 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

शोघी में बस चेकिंग के दौरान 11 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

शोघी में 13 ग्राम चिट्टे के साथ रोहड़ू के दो युवक गिरफ्तार

शोघी में 13 ग्राम चिट्टे के साथ रोहड़ू के दो युवक गिरफ्तार

Two Youths from Rohru Arrested with 13 Grams of Chitta in Shoghi

Two Youths from Rohru Arrested with 13 Grams of Chitta in Shoghi