Tuesday, July 15, 2025

Himachal

हर घर तिरंगा को लेकर प्रदेश में उत्साह का वातावरण, 4 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्पित : नंदा

August 13, 2024 07:14 PM

हर घर तिरंगा को लेकर प्रदेश में उत्साह का वातावरण, 4 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्पित : नंदा

कांग्रेस सरकार को भी इस अभियान में बड़ चढ़ भाग लेना चाहिए, इस कार्यक्रम को योग दिवस की तरह उदासीन न बनाए

14 अगस्त को जिला स्तर पर भाजपा विभाजन विभीषिका के कार्यक्रमों का आयोजन

रिज पर शहीदी स्मारक की सफाई भी की गई : सुनील

युवा मोर्चा ने हर घर तिरंगा यात्रा में निभाई अग्रिम भूमिका : श्याम

शिमला, हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शिमला भाजपा मंडल द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के शहरी अध्यक्ष श्याम शर्मा द्वारा की गई, यात्रा में मुख्यरूप से प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल अध्यक्ष सुनील धर, प्रत्याशी संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी सुदीप महाजन, रमा ठाकुर, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, गणेश दत्त उपस्थित रहे।

श्याम ने बताया की युवा मोर्चा हर घर तिरंगा यात्रा में बड़ चढ़ कर भाग ले रहा है और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता देश के तिरंगे को घर घर पहुंचने का काम कर रहे है। 15 अगस्त को युवा मोर्चा, भाजपा के सभी कार्यकर्ता और जनता अपने घर पर तिरंगा फहराने का संकल्पित कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में भारत सरकार के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश प्रेम की भावना को बल मिला है और जनता इस अभियान में पूरे जोश के साथ जुड़ रही है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, कंगना रनाउत इस कार्यक्रम में बड़ चढ़ कर भाग ले रहे है।
उन्होंने कहा को भाजपा, युवा मोर्चा की अग्रिम भूमिका में इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में माना रही है। इस कार्यक्रम को सभी 8000 बूथों पर मनाया जाएगा, इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा 4 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्पित कार्य करेगी।
कर्ण नंदा ने कहा की कांग्रेस सरकार को भी इस अभियान में बड़ चढ़ भाग लेना चाहिए यह देश की एकता और अखंडता का कार्यक्रम है। हम आशा करते है की जिस प्रकार से योग दिवस पर पूरे प्रदेश में उदासीन वातावरण था उसी प्रकार का वातावरण सरकार इस कार्यक्रम में ना बनाए।

कर्ण नंदा ने बताया की 14 अगस्त को जिला स्तर पर भाजपा विभाजन विभीषिका के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जिला मंडी सुंदरनगर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल प्रदेश मुख्यालय जिला शिमला, सांसद अनुराग ठाकुर देहरा, सुरेश कश्यप जिला महासु, सिकंदर कुमार जिला सिरमौर, राजीव भारद्वाज जिला चंबा, इंदु गोस्वामी जिला नूरपुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जिला सोलन, महामंत्री त्रिलोक कपूर जिला कांगड़ा, बिहारी लाल शर्मा जिला कुल्लू, विपिन परमार पालमपुर, गोविंद ठाकुर लाहौल स्पीति, बिक्रम ठाकुर जिला हमीरपुर, सतपाल सत्ती जिला ऊना और जवाहर शर्मा जिला किन्नौर में उपस्थित रहेंगे।

सुनील धर ने कहा की इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हर घर तिरंगा अभियान एक अभियान ही नहीं बल्कि एक मुहिम है। इस कार्यक्रम में रिज पर शहीदी स्मारक की सफाई भी की गई।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

श्रीमद् भागवत कथा में बही आध्यात्मिक-सामाजिक समरसता की रसधार, स्वामी राजेंद्र दास बोले...दस पुत्रों के समान होती है एक कन्या*

श्रीमद् भागवत कथा में बही आध्यात्मिक-सामाजिक समरसता की रसधार, स्वामी राजेंद्र दास बोले...दस पुत्रों के समान होती है एक कन्या*

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों में परिवारवाद चरम सीमा पर*

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों में परिवारवाद चरम सीमा पर*

भाजपा ओर कांग्रेस पार्टी की कर्जे की नीति ने युवाओं के साथ किया धोखा- आप पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत चौहान

भाजपा ओर कांग्रेस पार्टी की कर्जे की नीति ने युवाओं के साथ किया धोखा- आप पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत चौहान

माननीय राज्यपाल बिहार, श्री आरिफ मोहम्मद खान ने IIAS, शिमला में

माननीय राज्यपाल बिहार, श्री आरिफ मोहम्मद खान ने IIAS, शिमला में "गुरु परंपरा और भारतीय ज्ञान परंपरा" विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया*

अनुसूचित जाति के युवाओं को उच्च शिक्षा व लघु गतिविधियों के लिए सस्ती ब्याज दरों पर ऋण सुविधा

अनुसूचित जाति के युवाओं को उच्च शिक्षा व लघु गतिविधियों के लिए सस्ती ब्याज दरों पर ऋण सुविधा

Adopt people centric approach, CM tells young officers

Adopt people centric approach, CM tells young officers

प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जन कल्याण केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाने को कहा

प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जन कल्याण केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाने को कहा

आपातकाल के इतिहास से सबक ले लोग : त्रिलोक कपूर

आपातकाल के इतिहास से सबक ले लोग : त्रिलोक कपूर

श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ – दूसरे दिवस की कथा में बोले परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ – दूसरे दिवस की कथा में बोले परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज

देवदार के घने जंगल में देवीदढ़ का खुला मैदान बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र,

देवदार के घने जंगल में देवीदढ़ का खुला मैदान बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र,