Thursday, September 17, 2026

Himachal

पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन की नई पहल, आरंभ होगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम

November 27, 2022 07:29 PM

पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन की नई पहल, आरंभ होगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम
28 नवंबर को जोनल अस्पताल धर्मशाला में लगेगा पहला स्वास्थ्य कैंप
धर्मशाला, नवंबर। पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन एक नई पहल करते हुए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आरंभ करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कैंप लगाकर पत्रकारों की निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और निदान को लेकर काम किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच का पहला शिविर 28 नवंबर को जोनल अस्पताल धर्मशाला में लगाया जाएगा। हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट के सहयोग से लगाया जा रहा ये शिविर सोमवार 28 नवंबर को प्रातः साढ़े 9 बजे से आरंभ होगा।
डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पत्रकारों की दिनचर्या काफी तनावपूर्ण होती हैै। दिन रात समाज के लिए अपने कार्य में लगे पत्रकार अपने स्वास्थ्य की देखभाल पर ध्यान नहीं दे पाते। व्यस्तता के चलते भी नियमित स्वास्थ्य जांच का पहलू पीछे छूट जाता है। ऐसे में प्रशासन ने तय किया है जिले के सभी पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम चलाया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने जिले के सभी पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य कैंप में आने और सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों से गूगल फॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर में पंजीकरण के लिए कहा गया है। उन्होंने आग्रह किया कि स्वास्थ्य जांच शिविर को लेकर पत्रकार शनिवार प्रातः 10 बजे तक गूगल फॉर्म भर कर सबमिट कर दें, ताकि सोमवार के स्वास्थ्य कैंप को लेकर संख्या के अनुरूप आवश्यक प्रबंध किए जा सकें।
महज 2 हफ्तों में अमलीजामा, धरातल पर उतरा कार्यक्रम
बता दें, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवंबर) पर धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आरंभ करने की बात कही थी। महज 2 हफ्तों के भीतर ये कार्यक्रम अब धरातल पर उतरने जा रहा है। 28 नवंबर को धर्मशाला से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।
वहीं, हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल पुरी ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि सहयोग की दृष्टि से प्रेस ट्रस्ट के सदस्य स्वास्थ्य कैंप में व्यवस्था समेत अन्य जिम्मेदारी देखेंगे।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

*हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने सिक्किम में बडी इलायची की खेती का जायजा लिया*

*हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने सिक्किम में बडी इलायची की खेती का जायजा लिया*

*Himachal Pradesh Media Delegation Visits South Regu Village in Sikkim to Study Large Cardamom Cultivation*

*Himachal Pradesh Media Delegation Visits South Regu Village in Sikkim to Study Large Cardamom Cultivation*

Himachal Pradesh Media Delegation Visits South Regu Village in Sikkim to Study Large Cardamom Cultivation*

विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को 70वें जन्मदिवस की बधाई

विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को 70वें जन्मदिवस की बधाई

Assembly Secretariat Officials and Employees Extend Birthday Greetings to Speaker Kuldeep Singh Pathania

Assembly Secretariat Officials and Employees Extend Birthday Greetings to Speaker Kuldeep Singh Pathania

Delegation from Press Information Bureau Shimla visits Kabi Tingda BAC

Delegation from Press Information Bureau Shimla visits Kabi Tingda BAC

पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने काबी टिंगदा बीएसी का किया दौरा

पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने काबी टिंगदा बीएसी का किया दौरा

सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान

सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान

13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Siddheshwar Dham in Namchi; 108-Ft Lord Shiva Statue and Replicas of 12 Jyotirlingas Become Major Attractions

13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Siddheshwar Dham in Namchi; 108-Ft Lord Shiva Statue and Replicas of 12 Jyotirlingas Become Major Attractions