Tuesday, October 27, 2026

Himachal

महेन्द्र सिंह ठाकुर ने किए धर्मपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

October 05, 2022 08:47 PM

महेन्द्र सिंह ठाकुर ने किए धर्मपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास
धर्मपुर (मंडी) अक्तूबर-जल शक्ति, बागबानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए । उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र, पपलोग का शुभारंभ,
4.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित निरीक्षण कुटीर, चोलथरा कोठी का लोकार्पण,
37 लाख रुपये से बनने बाली कार पार्किंग, सजाओपिपलू का भूमिपूजन, 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ग्राम पंचायत टिहरा, कोट, ग्रयोह, चोलथरा, सज्जाओ पिपलू, डरबाड़ के लिए ऊठाऊ सिंचाई योजना का भूमिपूजन, 110 करोड़ रूपये की लागत से जलजीवन मिशन के तहत निर्मित बहुग्राम ऊठाऊ पेयजल योजना टोरखोला का लोकार्पण, 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भराडी के खेल परिसर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने चोलथरा में भाजपा कार्यालय का भी विधिवत शुभारंभ किया ।
जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने सजाओपिपलू, पपलोग व चोलथरा में जन समूहों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं और सड़कों के बनने से समूचे क्षेत्र का विकास होता है। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि चोलथरा और टिहरा के मध्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान
शीघ्र कार्य करना शुरू कर देगा, जिसमें अन्य ट्रेड के अतिरिक्त बी फार्मेसी कोर्स में भी पढ़ाई होगी । उन्होंने बताया कि कुजाबल्ह में खोले जा रहे नए आईटीआई को मिला कर अब धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तकनीकी शिक्षा प्राप्ति का साधन होंगे । उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुल, सड़कों, पेयजल, सिंचाई, बागबानी, आदि सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं ।
जल शक्ति मंत्री ने बताया कि 935 करोड़ रूपए से हमीरपुर-चोलथरा- सरकाघाट-धर्मपुर-कोटली-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के डबल-लेन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अथक प्रयासों से वर्तमान सरकार के पौने पांच वर्षों से अधिक के कार्यकाल में कोरोना महामारी के कठिन दौर के बावजूद प्रदेश में विकास की गति थमने नहीं दी । उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के प्रयासों से ही आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से प्रदेश में अग्रणी क्षेत्र बन कर उभरा है।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि संधोल-चोलथरा तथा चोलथरा-बरच्छबाड़ तक निर्मित होने वाली दो बड़ी सिंचाई योजनाओं से क्षेत्र में खेतों के लिए पानी की कमी नहीं रहेगी, जिससे बेहतर पैदावार किसान-बागवान कर सकेंगे । उन्होंने बताया कि संधोल से बरच्छबाड़ तक बनी पेयजल योजना का भरपूर लाभ भी क्षेत्र के बाशिंदों को मिलेगा तथा अब इस क्षेत्र में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी ।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत भी प्रदेश में युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। मिशन के तहत अब तक 96 प्रतिशत से अधिक परिवारों को क्रियाशील घरेलू कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन व अन्य योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई गई है ।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश में एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के सात जिलों में बागवानी से किसानों की आर्थिकी को बल प्रदान करने को 1300 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय हो रही है। उन्हांेने कहा यह प्रोजेक्ट शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए घर बैठे स्वरोजगार का भी एक अहम जरिया साबित हो सकता है।
महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट तथा नयूनतम बस किराया भी घटाया गया है । इसके अतिरिकत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक प्रतिमाह निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाडी सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे-मील वर्कर्ज, जलवाहकों (शिक्षा विभाग) के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का प्रथम ही निर्णय वृद्धजनों के उत्थान और बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, पंचायत प्रधान सजाओ पिपलू सरिता ठाकुर, रखोह पंचायत की प्रधान सुनीता देवी, चोलथरा पंचायत के प्रधान मेहर सिंह, सरौण पंचायत के प्रधान पवन ठाकुर, भराडी पंचायत की प्रधान अंजना शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान, मुख्य अभियन्ता जलशक्ति (हमीरपुर जोन) एसके शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता रोहित दुबे, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति संदीप, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लयूडी जे पी नायक व अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी गण, पंचायती राज संस्थानो के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

जनकेंद्रित विकास का मार्ग संवाद, सहयोग और साझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है: कुलदीप सिंह पठानिया

जनकेंद्रित विकास का मार्ग संवाद, सहयोग और साझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है: कुलदीप सिंह पठानिया

People-Centric Development Depends on Dialogue, Cooperation and Shared Responsibility: Kuldeep Singh Pathania

People-Centric Development Depends on Dialogue, Cooperation and Shared Responsibility: Kuldeep Singh Pathania

चुवाड़ी-चंबा सुरंग निर्माण और द्रमण-पांगी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग उठाई

चुवाड़ी-चंबा सुरंग निर्माण और द्रमण-पांगी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग उठाई

Kuldeep Singh Pathania Seeks Approval for Chuwari–Chamba Tunnel and Draman–Pangi National Highway

Kuldeep Singh Pathania Seeks Approval for Chuwari–Chamba Tunnel and Draman–Pangi National Highway

आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश

आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश

RSS Marks 101st Year with a Message of Social Harmony and Nation-Building

RSS Marks 101st Year with a Message of Social Harmony and Nation-Building

Nathpa Jhakri Hydropower Station Wins Prestigious WSO-India Platinum Award for Outstanding Performance

Nathpa Jhakri Hydropower Station Wins Prestigious WSO-India Platinum Award for Outstanding Performance

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को प्रतिष्ठित डब्ल्यूएसओ-इंडिया प्लेटिनम अवार्ड से नवाज़ा गया

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को प्रतिष्ठित डब्ल्यूएसओ-इंडिया प्लेटिनम अवार्ड से नवाज़ा गया

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दीपक शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दीपक शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Newly Appointed Women Congress Office-Bearers Meet Deepak Sharma; Emphasis on Strengthening the Organisation at the Booth Level

Newly Appointed Women Congress Office-Bearers Meet Deepak Sharma; Emphasis on Strengthening the Organisation at the Booth Level