Saturday, September 26, 2026

Himachal

सेरी मंच पर दो दिवसीय सौर ऊर्जा शिविर 30 जून व पहली जुलाई को

July 01, 2022 12:53 PM

सेरी मंच पर दो दिवसीय सौर ऊर्जा शिविर 30 जून व पहली जुलाई को
मंडी,् । सेरी मंच पर दो दिवसीय सौर ऊर्जा शिविर 30 जून व पहली जुलाई को लगाया जायेगा । यह जानकारी परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा मण्डी रमेश ठाकुर ने दी।
     उन्होंने बताया कि शिविर का शुभारंभ 30 जून को प्रातः 11 बजे मनु पंवार, उपायुक्त, केंद्रीय माल एवं सेवाकर मंडल, मंडी करेगी जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता पहली जुलाई को सायं 4 बजे अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल करेंगे ।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा व लोकप्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हिमऊर्जा द्वारा सौर ऊर्जा सयन्त्रों का व्यापक स्तर पर   प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा इस वित वर्ष मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगाने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को उपदान दर रुपये 4 हजार से बढ़ाकर रुपए 6 हजार रुपये प्रति किलोवाट कर दी है। सौर जलतापीय सयन्त्र 100 लीटर व 200 लीटर क्षमता पर  भी  प्रदेश सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी घरेलू उपभोक्ता को प्रदान कर रही है।
उन्होंने बताया कि शिविर मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट की विस्तृत जानकारी व बुकिंग भी की जाएगी। बुकिंग के दौरान उपभोक्ता अपना बिजली का बिल व स्थाई निवास का प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।
     उन्होंने बताया कि एक किलोवाट से लेकर तीन किलोवाट तक की क्षमता वाले  ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगाने के लिए कुल मूल्य 50 हजार रुपये प्रति किलोवाट है, जबकि 3 किलोवाट से ऊपर तथा 10 किलोवाट तक का कुल मूल्य 48 हजार 600 रुपये प्रति किलोवाट है।  उन्होंने  कहा के केंद्र सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं  को एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक की क्षमता वाले  ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप  पावर प्लांट लगवाने पर 40  प्रतिशत उपदान  दिया जा रहा है । 3 किलोवाट से ऊपर 10 किलोवाट तक की  क्षमता वाला  प्लांट लगवाने पर 20 प्रतिशत के  उपदान का प्रावधान है । भारत सरकार के नवीन एबं नवीकरणीय  ऊर्जा मंत्रालय द्वारा प्रदेश मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगवाने  के लिए 10 मेगावाट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे जनवरी, 2024 तक  पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि रुफ टाप पावर  प्लांट लगाने की अनुमोदित दरें व पंजीकृत फर्मों की सूची हिमऊर्जा की वेबसाइट पर उपलव्ध हैं।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Essay Writing Competition on ‘Swachh Bharat Mission’ Organised at Government Senior Secondary School, Kasholi

Essay Writing Competition on ‘Swachh Bharat Mission’ Organised at Government Senior Secondary School, Kasholi

SJPNL and SUEZ Resume Road Metalling and Restoration Work as Monsoon Rains Recede

SJPNL and SUEZ Resume Road Metalling and Restoration Work as Monsoon Rains Recede

बरसात थमते ही एसजेपीएनएल और SUEZ ने सड़कों की मेटलिंग का काम किया शुरू

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

इनर व्हील क्लब शिमला ने बच्चों को सिखाया ‘गुड टच, बैड टच’, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

इनर व्हील क्लब शिमला ने बच्चों को सिखाया ‘गुड टच, बैड टच’, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Inner Wheel Club of Shimla Organises Interactive ‘Good Touch, Bad Touch’ Awareness Workshop for Preschoolers

Inner Wheel Club of Shimla Organises Interactive ‘Good Touch, Bad Touch’ Awareness Workshop for Preschoolers

रामपुर एचपीएस ने तलाई एवं बद्राश में आयोजित किया ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम

रामपुर एचपीएस ने तलाई एवं बद्राश में आयोजित किया ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम