Saturday, October 31, 2026

Himachal

रोगियों को आनलाइन पंजीकरण सुविधा देने के लिए उठाएं कदम: डीसी

January 19, 2022 10:27 AM

रोगियों को आनलाइन पंजीकरण सुविधा देने के लिए उठाएं कदम: डीसी
    जोनल अस्पताल धर्मशाला की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित
धर्मशाला,  जनवरी। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने जोनल अस्पताल में रोगियों को आनलाइन पंजीकरण की सुविधा देने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
   सोमवार को जोनल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि रोगी कल्याण समिति के गठन का मुख्य उददेश्य रोगियों के कल्याण के लिए अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाना है इस के लिए रोगियों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध करवाने के साथ साथ उपचार की बेहतर व्यवस्था करने पर विशेष बल दिया जाएगा।
     उन्होंने कहा कि अस्पताल में टेस्टों की आनलाइन रिपोर्ट भी रोगियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है इसलिए अस्पताल प्रबंधन को इस दिशा में पहल करनी चाहिए ताकि रोगियों को रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़े। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जोनल अस्पताल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए इस के लिए नियमित तौर पर अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया जाए।
    उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि गत वर्ष एक अप्रैल से 2021 से लेकर 31 दिसंबर 2021 रोगी कल्याण समिति के माध्यम एक करोड़ 81 लाख 12 हजार 319 का बजट स्वीकृत हुआ था जिसमें से इस  अवधि के दौरान रोगियों के कल्याण पर एक करोड़ 62 लाख 73 हजार की राशि व्यय की जा चुकी है।
 इससे पहले मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा राजेश गुलेरी ने रोगी कल्याण समिति की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से निर्धारित नियमों के तहत रोगी कल्याण पर राशि व्यय की जा रही है। बैठक में जोनल अस्पताल में शव वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ साथ रोगियों के लिए बेहतर पानी की सुविधा के लिए एक्वा गार्ड, रोगियों के लिए हीटर, हॉट वाटर बोट्लस तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सीएमओ डा गुरदर्शन, महापौर ओंकार नेहरिया तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment