Wednesday, November 04, 2026

Himachal

प्रतिभा सिंह ने कहा वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे

October 27, 2021 02:43 PM

मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा हमेशा ही महिलाओं के प्रति अपनी छोटी सोच,संकीर्ण मानसिकता के चलते उन्हें अपमानित करने और उन्हें गुलामी की जंजीरों में जकड़े रखने की बाते करती है।उन्होंने कहा है कि इन नेताओं को कभी माफ नही करेंगे,विशेषकर महिलाएं उन्हें अपने इस अपमान को सहन नही करेगी।
आज मनाली विधानसभा क्षेत्र के काईस,वाशिंग,बेंची,पतलीकूहल, नशाल,नग्गर,जगतसुख में अपनी चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों व निर्णयों से देश एक बार फिर से गुलामी की राह पर बढ़ रहा है।आज देश के सार्बजनिक उपक्रमों को बेचा जा रहा है।निजीकरण को बढ़वा दिया जा रहा है।बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है,महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हुआ है।सरकार ने न तो होटल्स को कोई राहत दी और न ही इससे जुड़े टेक्सी व बस ऑपरेटर को ही।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपने दिवंगत सासंद राम स्वरुप की संदिग्ध मौत की जांच से पूरी तरह कतरा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा इस उप चुनाव में अपनी हार देखकर बौखलाहट में है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं, मुख्यमंत्री की टिका टिप्पणी उनकी हताशा है।उन्होंने कहा कि न तो वह मजबूर है और न ही कमजोर।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद व प्रदेश के लोग उनके साथ खड़े है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि सत्ता से जुड़े कुछ लोगों ने यहां के एक पूर्व सैनिक जो कांग्रेस से जुड़े थे पूर्व प्रधान  परस राम और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया जिसमें परस राम का निधन हुआ उसका उन्हें दुख है।उन्होंने इस क्षेत्र के कांग्रेस नेता धर्मवीर धामी के निधन पर भी दुःख प्रकट करते हुए कहा कि आज यहां इस क्षेत्र में उनकी कमी भी खल रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश ने अपना एक जननायक खो दिया।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उन्हें ही नही सभी को उनकी कमी खल रही है।उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम देश प्रदेश की भावी राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा।उन्होंने कहा कि उनकी जीत देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी इस चुनाव के मुख्य मुद्दे है और उनका वोट इसके खिलाफ प्रदेश का जनमत साबित होगा।
इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक संजय रत्न,तिलक राज शर्मा,हरिचन्द शर्मा,भुबनेश्वर गौड़,दवेंद्र नेगी,नवीन तनबर,अरुणा ठाकुर,दीपका,बेरगेडियर टी.एस ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

Himachal Pradesh Has Lost an Experienced and Dedicated Leader in Nand Lal: Kuldeep Singh Pathania

Himachal Pradesh Has Lost an Experienced and Dedicated Leader in Nand Lal: Kuldeep Singh Pathania

विधायक नन्द लाल के निधन से प्रदेश ने खोया कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी नेता : पठानियां

राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में क्रीसैंट स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में क्रीसैंट स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

Crescent School Players Win Three Medals at National Beach Grappling Championship

Crescent School Players Win Three Medals at National Beach Grappling Championship

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, शिमला में गो सम्मान आह्वान अभियान की सुगोष्ठी आयोजित

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, शिमला में गो सम्मान आह्वान अभियान की सुगोष्ठी आयोजित

Complete Ban on Cow Slaughter and Declaration of Cow as ‘Rashtra Mata’ Demanded at Go Samman Aahwan Abhiyan Meeting in Shimla

Complete Ban on Cow Slaughter and Declaration of Cow as ‘Rashtra Mata’ Demanded at Go Samman Aahwan Abhiyan Meeting in Shimla

Vigilance Awareness Week Concludes at Nathpa Jhakri Hydro Power Station

Vigilance Awareness Week Concludes at Nathpa Jhakri Hydro Power Station

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

Rampur HPS Concludes Vigilance Awareness Week 2026 with Street Play and Speech Competitions

Rampur HPS Concludes Vigilance Awareness Week 2026 with Street Play and Speech Competitions