Monday, November 02, 2026

Himachal

जन मंच में 2,512 मांगपत्र एवं शिकायतें प्राप्त, अधिकतर शिकायतों का किया गया मौके पर निपटारा

August 11, 2019 10:17 PM


जन मंच में 2,512 मांगपत्र एवं शिकायतें प्राप्त, अधिकतर शिकायतों का किया गया मौके पर निपटारा
-मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनशिकायतें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश
शिमला। आज प्रदेश के सभी जिलों के दूरदराज के क्षेत्रों में आयोजित जन मंच में प्रदेशवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी समस्याएं रखीं। प्रदेशभर में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 2,512 मांगपत्र व शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओकओवर परिसर में जन समस्याएं सुनीं तथा लोगों से जन मंच का लाभ उठाने का आह्वान किया। जन मंच में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे सरकार का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बनाने के लिए प्रदेशवासियों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनमंच में आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुशासन को प्राथमिकता प्रदान करके लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नवाचार प्रयास आरम्भ किए हैं।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में अब शीघ्र ही मुख्यमंत्री हेल्पलाईन-हिम सेवा भी आरम्भ की जा रही है, जिससे लोगों को घर बैठे अपनी समस्याएं हल करवाने में सहायता मिलेगी और उन्हें अपने छोट-छोटे कार्य के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जनमंच के दौरान सभी जिलों में एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत पौधे रोपित किए गए व बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को एफडी भी प्रदान की गई।
जिला सोलन
सोलन जिला के दून में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने की। जन मंच के दौरान कुल 82 शिकायतें एवं 230 मांगे प्राप्त हुए। इनमें से 32 शिकायतों तथा तीन मांगों का निपटारा मौके पर किया गया।
डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि जन मंच के दौरान 14 जन्म प्रमाणपत्र, 75 हिमाचली प्रमाणपत्र, 58 चरित्र प्रमाणपत्र, 3 समुदाय प्रमाणपत्र, 40 आय प्रमाणपत्र, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र तथा 102 अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र बनाए गए। उन्होंने कहा कि 70 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकलें उपलब्ध करवाई गईं। 80 इन्तकाल भी किए गए। आज के जन मंच में 108 व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया गया। 17 व्यक्तियों को लर्निंग ड्राईविंग लाईसेंस जारी किए गए। 52 मतदाता पहचान पत्र भी बनाए गए।
इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 556 रोगियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और 98 रोगियों के नेत्र का परीक्षण किया गया। 11 व्यक्तियों का दंत परीक्षण करने के अतिरिक्त 22 व्यक्तियों को अपंगता प्रमाण पत्र के लिए जांचा गया और इनमें से 18 व्यक्तियों को अपंगता प्रमाण पत्र जारी किए गए।
जन मंच के दौरान पशु पालन विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर में 2015 किसानों ने अपने पशुओं के परीक्षण के लिए पंजीकरण करवाया। विभाग द्वारा दुग्ध के 35 व मल के 54 नमूने एकत्रित किए गए।
इस अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी तथा दून की पूर्व विधायक विनोद चन्देल भी उपस्थित थीं।
जिला सिरमौर
जिला सिरमौर के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत काटली में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबधित कुल 135 शिकायतें तथा मांगें प्राप्त हुई, जिनमें से 26 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया जबकि शेष 109 मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए संबधित विभागों को भेजा गया।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जन मंच के दौरान राजस्व विभाग द्वारा 3 वसीयत, 14 फैमली सेटलमैंट, 28 लर्निग ड्राईविंग लाईसेंस तथा 20 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किय गए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य और आर्युवेद विभाग द्वारा जांच शिविर लगाए गए, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 150 रोगियों की जांच तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा 169 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच तथा नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 9 ग्राम पंचायतों की 190 पात्र महिलाओं को गेस कनैक्शन वितरित किए, इसके अतिरिक्त बेटी है अनमोल योजना के अतंर्गत 7 नवजात बालिकाओं के परिजनो को 10-10 हजार रुपये की एफडीआर जबकि बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अंतर्गत 4 नवजात बालिकाओं के परिजनों को बधाई पत्र, उपहार तथा एक तुलसी का पौधा भी वितरित किया।
सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर विधायक सुखराम चौधरी तथा अध्यक्ष राज्य कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भण्डारी भी उपस्थित थे।
जिला मण्डी
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में करसोग के सेरी बंगलो में आयोजित जन मंच में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 369 शिकायतें तथा 109 मांगे प्राप्त हुई। जिनमें से 382 का निपटारा कर दिया गया। संबंधित विभागों शेष मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 160 मामले दर्ज किए गए। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना में 168 एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए। 600 से अधिक विभिन्न प्रमाणपत्र बनाए गए, इनमें 407 हिमाचली प्रमाण पत्र, 182 उद्यान कार्ड 21 किसान कार्ड, 5 बीपीएल और 2 जन्म प्रमाण पत्र, जनधन योजना के 49 तथा 55 डिजिटल राशन कार्ड बनाए गए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 800 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए 65 दिव्यांगों की जांच की गई। आयुष्मान भारत और हिमकेयर के 12 कार्ड और 22 आधार कार्ड बनाए गए।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक हीरा लाल उपस्थित थे।
जिला चम्बा
जिला चम्बा में विधानसभा क्षेत्र भटियात की ग्राम पंचायत ककीरा में जन मंच आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने की।
जनमंच में 267 शिकायतों व मांगों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया।
जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के 38 प्रमाण पत्र भी बनाए गए। स्वास्थ्य जांच शिविर में 224 लोगों ने स्वास्थ्य जांच की गई। 25 लोगों के आधार कार्ड तथा 14 लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
इस अवसर पर 30 लाभार्थियों को बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 10-10 हजार रुपये की एफडी प्रदान की गई। 73 लाभार्थियों को गृहिणी सुविधा योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनैक्शन भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह जरयाल भी उपस्थित थे।
जिला लाहौल-स्पीति
कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने लाहौल-स्पीति जिला के उदयपुर में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। जन मंच के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 102 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 65 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि शेष 37 शिकायतों का ई-समाधान पोर्टल के माध्यम से दस दिनों के भीतर निपटाने के निर्देश दिए।
जन मंच में 38 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 5 लोगों के आधार कार्ड, 4 हिमाचली प्रमाण पत्र, 4 अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र तथा 10 सम्मान कार्ड भी बनाए गए।
डॉ. राम लाल मारकंडा ने बालिका समृद्धि योजना के तहत 8 बालिकाओं को 10-10 हजार रुपये की एफडी भी प्रदान की।
जिला ऊना
हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने की। उन्होंने कहा कि जन मंच के दौरान 337 समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर निपटारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्यतिथि ने प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 60 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए। उन्होंने 15 नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी केयर किट्स दिए गए तथा 22 लाभार्थियों को हेल्थ कार्ड जारी किए गए। इस अवसर पर 149 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई जबकि आयुर्वेद विभाग ने 125 लोगों का स्वास्थ्य जांच की।
जिला किन्नौर
किन्नौर जिला के निचार उपमंडल के कटगांव में जन मंच आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कवंर ने की।
जनमंच में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 31 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया शेष 30 शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को भेज कर 15 दिनों के भीतर निपटारा सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान 37 मांग पत्र प्राप्त हुए जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
जनमंच के दौरान 250 परिवार नकल, 30 राशन कार्ड, 14 टीडी फार्म, 5 बीपीएल प्रमाण पत्र, 8 जन्म प्रमाणपत्र, 12 वाहन पंजीकरण, 15 ड्राइविंग लाइसेंस, 22 वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र, 125 शराब प्रमाण पत्र जारी किए गए।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, शिमला में गो सम्मान आह्वान अभियान की सुगोष्ठी आयोजित

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, शिमला में गो सम्मान आह्वान अभियान की सुगोष्ठी आयोजित

Complete Ban on Cow Slaughter and Declaration of Cow as ‘Rashtra Mata’ Demanded at Go Samman Aahwan Abhiyan Meeting in Shimla

Complete Ban on Cow Slaughter and Declaration of Cow as ‘Rashtra Mata’ Demanded at Go Samman Aahwan Abhiyan Meeting in Shimla

Vigilance Awareness Week Concludes at Nathpa Jhakri Hydro Power Station

Vigilance Awareness Week Concludes at Nathpa Jhakri Hydro Power Station

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

Rampur HPS Concludes Vigilance Awareness Week 2026 with Street Play and Speech Competitions

Rampur HPS Concludes Vigilance Awareness Week 2026 with Street Play and Speech Competitions

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता से दिया ईमानदारी का संदेश

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता से दिया ईमानदारी का संदेश

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता से दिया ईमानदारी का संदेश

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता से दिया ईमानदारी का संदेश

इनर व्हील क्लब शिमला की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. किरण जैन ने की सराहना

इनर व्हील क्लब शिमला की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. किरण जैन ने की सराहना

Inner Wheel Club of Shimla Welcomes District Chairman Dr. Kiran Jain

Inner Wheel Club of Shimla Welcomes District Chairman Dr. Kiran Jain

रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ

रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ