Sunday, November 01, 2026

Himachal

लोकतन्त्र की मजबूती में युवाओं का महत्वपूर्ण रोल : कुलदीप पठानियां

August 29, 2024 03:35 PM

लोकतन्त्र की मजबूती में युवाओं का महत्वपूर्ण रोल : कुलदीप पठानियां

शिमला:  इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज हरिदेवी, घणाहट्टी से आए छात्र – छात्राओं ने सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व हि0 प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से मुलाकात की। इस अवसर पर छात्र – छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पठानियां ने कहा कि लोकतन्त्र तथा संसदीय प्रणाली की मजबूती में युवाओं का अहम रोल है। उन्होने कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा विश्व में सबसे ज्यादा युवा आज हमारे देश में हैं। उन्होने कहा कि युवा ही इस देश के भविष्य हैं तथा इस राष्ट्र को समृद्व तथा विकसित राष्ट्र बनाने में उनका योगदान जरूरी है। उन्होने कहा कि आज के समय देश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए देश भर के युवाओं को आगे आना होगा।
पठानियां ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र है तथा जिस तरह से आज के युवा चाहे वे सदन की कार्यवाही देखने आ रहे हैं या युवा सांसद प्रतियोगिताओं में दिलचस्पी ले रहें हैं वही असल में हमारी लोकतान्त्रिक प्रणाली की मजबूती का सुत्रधार है। आज की कार्यवाही देखने आए छात्र – छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता के साथ विधान सभा अध्यक्ष से कई प्रश्न भी पूछे जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सिलसिले बार जवाब दिया । मुलाकात के दौरान श्री पठानियां ने छात्र- छात्राओं को आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही के बारे भी अवगत करवाया तथा उन्हें हिमाचल प्रदेश विधान सभा के कौंसिल चैम्बर के इतिहास की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्र – छात्राओं को अपनी ओर से शुभ कामनाएं दी तथा उनके सुखद समृद्व जीवन की कामना की।

Have something to say? Post your comment