Thursday, February 05, 2026

Uttarakhand

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोकंर्ण धाम में संतो द्वारा स्वागत समारोह में प्रतिभाग करते हुए आशीर्वाद लिया।

March 30, 2017 02:50 PM

 

 
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोकंर्ण धाम में संतो द्वारा स्वागत समारोह में प्रतिभाग करते हुए आशीर्वाद लिया। श्री रावत ने कहा कि संतो ने सदैव राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है और आगे भी उन्हें मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का विकास इस प्रकार किया जायेगा कि सभी संतो को सम्मान मिल सके। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश को कुशल नेतृत्व मिला है। प्रधानमंत्री के स्वच्छता सफाई अभियान को आगे बढा़या जायेगा। इस अवसर पर स्वामी स्वरूप पुरी महाराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक आदेश चैहान, सुरेश राठौर, देशराज कर्णवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चैहान, पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष संजय चोपड़ा, विकास तिवारी, अशोक तिवारी, विमल कुमार, नरेश वर्मा, गंगा सभा के अध्यक्ष पुरूषोत्तम गांधीवादी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment