Saturday, September 26, 2026

Himachal

सेवा भाव से काम करें अधिकारी- बिक्रम सिंह

November 03, 2019 10:02 AM

 सेवा भाव से काम करें अधिकारी- बिक्रम सिंह

-सुंदरनगर के सलापड़ में सजा जनमंच
-उद्योग मंत्री ने मौके पे निपटाईं लोगों की समस्याएं
मंडी। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा भाव से काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी काम को बोझ न मानें, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याएं हल करने के लिए पूरे समर्पण से अपना काम करें। वे रविवार को मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलापड़ में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
बिक्रम सिंह ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जन हितैषी सोच का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री गरीबों की समस्याओं को अच्छे से जानते हैं। उनका समाधान कैसे हो सकता है इसका भी उन्हें भलीभांति पता है। इसीलिए जनमंच जैसा जनहितकारी कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का घरद्वार पर निपटारा करना है ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
अन्य प्रदेश भी कर रहे जनमंच का अनुसरण
उद्योग मंत्री ने कहा हिमाचल सरकार के जनमंच कार्यक्रम की सफलता और प्रभाव को देखते हुए देश के अन्य राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। हिमाचल की देखादेखी अनेक राज्य अपने यहां इस प्रकार का कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं।
सरकारी योजनाओं का उठाएं भरपूर लाभ
उद्योग मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में जय राम सरकार ने गरीबों, वंचितों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जरूरी है कि सभी लोगों को इन योजनाओं की जानकारी हो ताकि इनका लाभ उन सबको मिल सके जिन्हें इन लाभों की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने लोगों से मोदी सरकार द्वारा चलाए गए सफाई अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया।
उन्होंने विधायक राकेश जम्वाल की कार्यप्रणाली की तारीफ करते हुए कहा कि वे विधानसभा में और बाहर भी सुंदरनगर क्षेत्र की आवाज को पूरी बुलंदी से उठाते हैं। हमेशा प्रयासरत रहते हैं कि अपने इलाके के विकास के लिए क्या क्या नए काम किए जाएं।
सुंदरनगर क्षेत्र में तेजी से चल रहे विकास काम: राकेश जम्वाल
इस अवसर पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर तेज गति से काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि हर व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हो, इसके लिए अनेक विकास योजनाएं शुरू की गई हैं।
जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनमंच कार्यक्रम के जरिए हर व्यक्ति को अपनी बात सरकार के समक्ष रखने का प्रभावी मंच मुहैया करवाया है। प्रदेश के लाखों लोग इससे लाभ ले रहे हैं। निर्धनतम व्यक्ति की सुनवाई तय होने से जनमंच लोकतंत्र की मजबूती का कारगर साधन बना है।
इस मौके उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु, संबंधित पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि, सुंदरनगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष बैरागी राम, जिला परिषद सदस्य नीलम ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में संबंधित 14 पंचायतों के लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

मुनस्लिंग स्कूल रंगरिक में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने साझा की 2047 के विकसित भारत की कल्पना

मुनस्लिंग स्कूल रंगरिक में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने साझा की 2047 के विकसित भारत की कल्पना

‘My Dream India’ Programme Held at Munsling School Rangrik, Students Share Their Vision of a Developed India by 2047

‘My Dream India’ Programme Held at Munsling School Rangrik, Students Share Their Vision of a Developed India by 2047

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Essay Writing Competition on ‘Swachh Bharat Mission’ Organised at Government Senior Secondary School, Kasholi

Essay Writing Competition on ‘Swachh Bharat Mission’ Organised at Government Senior Secondary School, Kasholi

SJPNL and SUEZ Resume Road Metalling and Restoration Work as Monsoon Rains Recede

SJPNL and SUEZ Resume Road Metalling and Restoration Work as Monsoon Rains Recede

बरसात थमते ही एसजेपीएनएल और SUEZ ने सड़कों की मेटलिंग का काम किया शुरू

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

इटली से फिनलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

इनर व्हील क्लब शिमला ने बच्चों को सिखाया ‘गुड टच, बैड टच’, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

इनर व्हील क्लब शिमला ने बच्चों को सिखाया ‘गुड टच, बैड टच’, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक