Tuesday, October 27, 2026

Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

October 27, 2026 03:30 PM

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम के तहत कर्मचारियों को दिलाई शपथ, वॉकथॉन के जरिए दिया भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

झाकड़ी, अक्टूबर। एसजेवीएन के 1500 मेगावाट क्षमता वाले नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर किया।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखी गई है। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कर्मचारियों को अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का संदेश दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सत्यनिष्ठा के साथ करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक भवन से मेमोरियल तक वॉकथॉन का आयोजन भी किया गया। इसके माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, नैतिक मूल्यों और ईमानदारी के प्रति जागरूक किया गया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और महिलाओं को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में ईमानदारी और जवाबदेही की भावना को मजबूत करना है।

Have something to say? Post your comment