Tuesday, July 28, 2026

Himachal

प्रदेश सरकार ने प्रोसेसिंग ग्रेड आम, सिट्रस फलों और सी-ग्रेड सेब के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मंजूर किया

July 27, 2026 05:25 PM

प्रदेश सरकार ने प्रोसेसिंग ग्रेड आम, सिट्रस फलों और सी-ग्रेड सेब के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मंजूर किया
शिमला -
बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए प्रोसेसिंग ग्रेड आम, सिट्रस फलों और सी-ग्रेड सेब की खरीद के लिए मंडी मध्यस्थता योजना लागू करने को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के फल उत्पादकों को उनकी उपज का उचित मूल्य और बाजार उपलब्ध करवाना है। हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के माध्यम से फलों की खरीद की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आवश्यकतानुसार सेब की खरीद में हिमफेड का भी सहयोग लिया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत प्रोसेसिंग ग्रेड सीडलिंग, ग्राफ्टेड और कच्चे अचारी किस्म के आम की खरीद 12 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 15 जुलाई, 2026 से 31 अगस्त, 2026 तक की जाएगी। आम की खरीद और ढुलाई 20 किलोग्राम क्षमता के रिसाइकलेबल प्लास्टिक क्रेट में की जाएगी। किसान अपनी उपज किसी भी उपयुक्त पैकिंग में ला सकते हैं तथा इन क्रेटों को किसानों को वापिस कर दिया जाएगा। प्रदेश में आम की खरीद के लिए 42 संग्रहण केन्द्र बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रोसेसिंग ग्रेड किन्नू, माल्टा और संतरा की खरीद 12 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि गलगल की खरीद 10 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जाएगी। इन फलों की खरीद 21 नवंबर, 2026 से 15 फरवरी, 2027 तक होगी। किन्नू, माल्टा और संतरा की खरीद 15 किलोग्राम क्षमता वाले प्लास्टिक क्रेट में तथा गलगल की खरीद 40 किलोग्राम के जूट के बैग में की जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत अधिकतम 1.50 लाख मीट्रिक टन सी-ग्रेड सेब की खरीद 12 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 1 अगस्त, 2026 से 31 अक्तूबर, 2026 तक की जाएगी। सेब की खरीद 35 किलोग्राम के जूट के बैग में की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आवश्यकतानुरूप ढुलाई के लिए 16 किलोग्राम क्षमता वाले रिसाइकलेबल प्लास्टिक क्रेट को प्राथमिकता दी जाएगी। किसान अपनी उपज किसी भी उपयुक्त पैकिंग में ला सकते हैं और परिवहन के दौरान फलों की गुणवत्ता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि केवल 51 मिलीमीटर से अधिक आकार और निर्धारित गुणवत्ता मानकों वाले सेब ही खरीदे जाएंगे। सड़े-गले, पक्षियों द्वारा खाए हुए, अधिक रोगग्रस्त, कीटग्रस्त, सिकुड़े हुए या एथेफोन से उपचारित सेब योजना के तहत स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि पंजीकृत किसान ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए एचपीएमसी एमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। किसान निर्धारित गुणवत्ता वाले फलों को ही अधिसूचित खरीद केंद्रों पर ला सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार किसानों को खरीद के समय वाष्पीकरण और अन्य वजन की कमी की भरपाई के लिए कुल वजन का 2.5 प्रतिशत अतिरिक्त फल भी देना होगा।
प्रवक्ता ने सभी पात्र फल उत्पादकों से समय पर पंजीकरण करवाने और योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए किसान अपने नजदीकी बागवानी कार्यालय या अधिसूचित खरीद केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

सफाई कर्मचरियों से हड़ताल पर न जाने का एफेडेविट लेने पर आयोग ने नगर निगम से मांगा स्पष्टीकरण

एनजीटी के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें सभी विभाग: एडीसी विनय कुमार

एनजीटी के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें सभी विभाग: एडीसी विनय कुमार

एजी चौक के पास खराब वाहन हटाया गया, शिमला में यातायात सामान्य

एजी चौक के पास खराब वाहन हटाया गया, शिमला में यातायात सामान्य

हिमाचल भवन दिल्ली में शिविर के दौरान 25 लोगों ने रक्तदान किया

हिमाचल भवन दिल्ली में शिविर के दौरान 25 लोगों ने रक्तदान किया

सुक्खू सरकार कर्मचारी हितैषी है तो प्रदेश भर में कर्मचारी सड़कों पर क्यों हैं : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार कर्मचारी हितैषी है तो प्रदेश भर में कर्मचारी सड़कों पर क्यों हैं : जयराम ठाकुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्तियां कीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्तियां कीं

ग्राम पंचायत बल्ह-2 में बच्चों के विकासात्मक विलंब एवं दिव्यांगता की प्रारंभिक पहचान पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

ग्राम पंचायत बल्ह-2 में बच्चों के विकासात्मक विलंब एवं दिव्यांगता की प्रारंभिक पहचान पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी से अर्जित ₹17 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी से अर्जित ₹17 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

डोडरा क्वार में अवैध भांग की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 2,860 पौधे नष्ट; दो मामले दर्ज

डोडरा क्वार में अवैध भांग की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 2,860 पौधे नष्ट; दो मामले दर्ज