Monday, May 12, 2025

Himachal

भाजपा ने विशेष तौर पर पूर्व जयराम सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा की

April 10, 2023 08:19 PM
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिब कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने करसोग के भाजपा विधायक दीपराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें अपने से वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कोई भी बयानबाजी पूरे होशहवास के साथ सोच समझ कर करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि वह पहली बार विधायक चुन कर आये है इसलिए लिए लंबी लंबी हांक रहें हैं। इससे उन्हें कुछ राजनैतिक लाभ होने वाला नही। करसोग के लोग जानते है कि इस क्षेत्र में विकास किस की देन रही हैं।
अमित पाल सिंह ने दीपराज को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में हुए विकास की पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। उन्हें शायद जानकारी नही है कि करसोग को उप मण्डल का दर्जा किस ने दिया था। आज जो इस क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मण्डल,उच्च शिक्षा विद्यालय के साथ साथ सड़को का जाल 
बिछा है वह सब पूर्व  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ही देन है,इसलिए उन्हें उनका हमेशा आभार प्रकट करना चाहिए। 
अमित पाल सिंह ने कहा है कि भाजपा ने विशेष तौर पर पूर्व जयराम सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा की। पूर्व भाजपा सरकार के समय यहां विकास की एक भी इंट नही लगी। वीरभद्र सिंह सरकार ने यहां एक बहुतकनीकी कॉलेज खोला था पर रजनीतिक द्वेष के चलते पूर्व भाजपा सरकार ने चलने ही नही दिया। उन्होंने कहा कि हालांकि मंडी जिला का करसोग पूर्व मुख्यमंत्री जयराम के जिला चुनाव क्षेत्र में आता है पर उन्होंने सत्ता में रहते हुए इस क्षेत्र में विकास के प्रति अपनी आंखें मूंदे रखी।
अमित पाल सिंह ने कहा कि प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। सांसद विकास निधि का आवंटन बगैर किसी भेदभाव के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक को लोगों को किसी भी तरह से गुमराह करने का कोई प्रयास नही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि करसोग के विकास के भाजपा से किसी भी प्रमाणपत्र की न तो प्रतिभा सिंह को ही कोई जरूरत है और न ही कांग्रेस सरकार को। उन्होंने कहा कि करसोग के भाजपा विधायक दीपराज को अपनी हद में रहते हुए वीरभद्र सिंह व प्रतिभा सिंह के खिलाफ किसी भी आधारहीन बयानबाजी से बचना चाहिए,क्योंकि राजनीति में अभी उनका बहुत ही छोटा कद हैं।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

शिक्षा मंत्री ने चौपाल विस क्षेत्र में किए 1 करोड़ के लोकार्पण एवं शिलान्यास

शिक्षा मंत्री ने चौपाल विस क्षेत्र में किए 1 करोड़ के लोकार्पण एवं शिलान्यास

एचपीटीडीसी ने पहली बार रिकॉर्ड 100 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर हासिल कियाः मुख्यमंत्री

एचपीटीडीसी ने पहली बार रिकॉर्ड 100 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर हासिल कियाः मुख्यमंत्री

शिक्षक महासंघ ने की मुख्यमंत्री से भेंट

शिक्षक महासंघ ने की मुख्यमंत्री से भेंट

कांग्रेस की सरकारों ने आज तक जाति जनगणना का विरोध किया : बिंदल

कांग्रेस की सरकारों ने आज तक जाति जनगणना का विरोध किया : बिंदल

सूचना अधिकारी संजीव कुमार जसवाल के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

सूचना अधिकारी संजीव कुमार जसवाल के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

कृषि को सशक्त बनाने के लिए कार्य योजना पेश

कृषि को सशक्त बनाने के लिए कार्य योजना पेश

मोदी है तो मुमकिन है, मोदी की गारंटी पर देश करे भरोसा : जयराम ठाकुर

मोदी है तो मुमकिन है, मोदी की गारंटी पर देश करे भरोसा : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री को अपने मंत्री की भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए

मुख्यमंत्री को अपने मंत्री की भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए

एचपीटीडीसी का हेड ऑफिस कांगड़ा होगा स्थानांतरित - आर. एस. बाली

एचपीटीडीसी का हेड ऑफिस कांगड़ा होगा स्थानांतरित - आर. एस. बाली

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित