Sunday, October 11, 2026

National

प्रधानमंत्री ने उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-ऊर्जा /2047 के समापन समारोह में भाग लिया

August 05, 2022 12:24 PM

प्रधानमंत्री ने उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-ऊर्जा /2047  के समापन समारोह में भाग लिया

मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से समारोह में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य -ऊर्जा /2047  के समापन समारोह में भाग लिया। इस समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मंडी जिला के थुनाग से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
 इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लाभार्थी मंडी जिला के सुन्दरनगर के हंस राज से संवाद किया।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 25 से 30 जुलाई तक उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य -ऊर्जा /2047 का आयोजन किया गया। देश भर में आयोजित, इस कार्यक्रम में पिछले आठ वर्षों के दौरान बिजली क्षेत्र में हुए परिवर्तनों को प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य सरकार की बिजली संबंधी विभिन्न पहलों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में नागरिकों की जागरूकता और भागीदारी में सुधार करके उन्हें सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अरिन्दम चौधरी, सतलुज जल विद्युत निगम के सीएमडी नन्द लाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सीमित के प्रबंध निदेशक पंकज डडवाल, सतलुज जल विद्युत निगम के प्रमुख सलाहकार डॉ. एम.पी. सूद सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

More National News

दिल्ली हादसे के बाद पांवटा सिविल अस्पताल में नाथूराम चौहान की टांग का सफल ऑपरेशन

इनर व्हील क्लब शिमला ने स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान

आपदा में प्रदेश हित में कांग्रेस अहंकार की बजाय केंद्र सरकार के साथ सामंजस्य को दे प्राथमिकता: अनुराग ठाकुर

निवारण, उपचार तथा पुनर्वास : ड्रग के विरुद्ध 3-स्तरीय उपागम

President of India inaugurates National Convention on ‘women as foundation of value-based society’ and launches an All India Awareness Campaign ‘Empowering the Family’

ईसीएसडब्ल्यूजी का उद्देश्य सामूहिक रूप से विकास के उस नए प्रतिमान को परिभाषित करना है, जो स्थिर व सतत जलवायु, पर्यावरण और जैव विविधता का समर्थन करता है

प्रधानमंत्री ने लोपोली मेलो का लेख ‘संसद और पीएमओ में एक दिन’ साझा किया

CM lays foundation of 'Himachal Niketan' at Delhi

World Bank keen for Green Resilient Integrated Development programme of Rs. 2500 crore for the state