Tuesday, April 16, 2024

Karnataka

जनजातीय कार्य सचिव ने पोषण माह के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में राज्यों द्वारा आयोजित गतिविधियों/कार्यक्रमों की समीक्षा की।

September 09, 2018 12:47 AM

जनजातीय कार्य सचिव ने पोषण माह के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में राज्यों द्वारा आयोजित गतिविधियों/कार्यक्रमों की समीक्षा की। 

  जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव श्री दीपक खांडेकर ने पोषण माह के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में राज्यों द्वारा आयोजित गतिविधियों/कार्यक्रमों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक का आयोजन आज यहां जनजातीय कार्य मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुआ, जिसमें 23 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया। बैठक में पोषण माह (सितंबर) के दौरान राज्य जनजातीय विभागों द्वारा तैयार साप्ताहिक गतिविधियों और कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गयी।

राष्ट्रीय पोषण माह पूरे देश में पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत एक विशेष अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसका संचालन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कर रहा है, जिसमें जनजातीय कार्य मंत्रालय भागीदार है।

Have something to say? Post your comment