Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
एचआरटीसी बस में 10.34 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन की नई अध्यक्ष बनीं पूनम शर्मा, भव्य समारोह में ग्रहण किया पदभार साइबर अपराध पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, सांसद सुरेश कश्यप के प्रश्न पर गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने लोकसभा में दी विस्तृत जानकारी गुरु रविदास जयंती पर कलश वंदन यात्रा में शामिल होने काशी पहुंची भाजपा की प्रदेश स्तरीय टोली सफाई कर्मचरियों से हड़ताल पर न जाने का एफेडेविट लेने पर आयोग ने नगर निगम से मांगा स्पष्टीकरण सफाई कर्मचरियों से हड़ताल पर न जाने का एफेडेविट लेने पर आयोग ने नगर निगम से मांगा स्पष्टीकरण

Himachal

एचआरटीसी बस में 10.34 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

July 28, 2026 03:51 PM

एचआरटीसी बस में 10.34 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शिमला। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एचआरटीसी बस से 10.34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जुलाई 2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सौरव घारु, निवासी कृष्णा नगर, शिमला, चंडीगढ़ से शिमला आ रही एचआरटीसी बस में चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुलिस पोस्ट शोघी के समीप नाकाबंदी कर संबंधित बस को रोककर तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान आरोपी की सीट के नीचे से 10.34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने अभियोग संख्या 154/2026, दिनांक 27 जुलाई 2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में यह पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ की खेप कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन की नई अध्यक्ष बनीं पूनम शर्मा, भव्य समारोह में ग्रहण किया पदभार

इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन की नई अध्यक्ष बनीं पूनम शर्मा, भव्य समारोह में ग्रहण किया पदभार

साइबर अपराध पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, सांसद सुरेश कश्यप के प्रश्न पर गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने लोकसभा में दी विस्तृत जानकारी

साइबर अपराध पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, सांसद सुरेश कश्यप के प्रश्न पर गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने लोकसभा में दी विस्तृत जानकारी

गुरु रविदास जयंती पर कलश वंदन यात्रा में शामिल होने काशी पहुंची भाजपा की प्रदेश स्तरीय टोली

गुरु रविदास जयंती पर कलश वंदन यात्रा में शामिल होने काशी पहुंची भाजपा की प्रदेश स्तरीय टोली

सफाई कर्मचरियों से हड़ताल पर न जाने का एफेडेविट लेने पर आयोग ने नगर निगम से मांगा स्पष्टीकरण

एनजीटी के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें सभी विभाग: एडीसी विनय कुमार

एनजीटी के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें सभी विभाग: एडीसी विनय कुमार

एजी चौक के पास खराब वाहन हटाया गया, शिमला में यातायात सामान्य

एजी चौक के पास खराब वाहन हटाया गया, शिमला में यातायात सामान्य

हिमाचल भवन दिल्ली में शिविर के दौरान 25 लोगों ने रक्तदान किया

हिमाचल भवन दिल्ली में शिविर के दौरान 25 लोगों ने रक्तदान किया

सुक्खू सरकार कर्मचारी हितैषी है तो प्रदेश भर में कर्मचारी सड़कों पर क्यों हैं : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार कर्मचारी हितैषी है तो प्रदेश भर में कर्मचारी सड़कों पर क्यों हैं : जयराम ठाकुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्तियां कीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्तियां कीं